Welcome To The Jungle movie में कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त तड़का

Welcome To The Jungle Trailer: A fantastic blend of comedy and action in Akshay Kumar's film.

अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle का ट्रेलर गुरुवार को जारी कर दिया गयाहै। मुंबई में लॉन्च हुए इस ट्रेलर में कॉमेडी एक्शन और एडवेंचर का मिलाव देखने को मिल रहा है। फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं मेकर्स का उद्देश्य दर्शकों को बड़े पैमाने पर फैमिली एंटरटेनमेंट देना है।

Welcome To The Jungle Trailer: A fantastic blend of comedy and action in Akshay Kumar's film.

Welcome To The Jungle Trailer में क्या है ऐसा खास?

वेलकम टू द जंगल फिल्म का ट्रेलर शुरुआत से तेज रफ्तार कॉमेडी और बड़े एक्शन सीक्वेंस के साथ नजर आ रहा है। जंगल के बीच होने वाली घटनाओं को कॉमेडी के साथ-साथ इसमें दिखाया गया है। हेलीकॉप्टर धमाके चेंज सीक्वेंस और कई बड़े-बड़े स्टंट ट्रेलर का हिस्सा इसमें मौजूद है। हालांकि ट्रेलर में पूरी कहानी नहीं बताई गई है लेकिन यह साफ बताया गया है की फिल्म का फोकस एंटरटेनमेंट पर रखा गयाहै।

ये भी पढ़े: Bharathiraja Funeral: राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार….

अक्षय कुमार समेत कई कलाकार साथ

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पटानी, रवीना टंडन, जैकलिन फर्नांडीज, लारा दत्त, जैकी श्रॉफ और कई अन्य फेमस एक्टर देखने को मिलेंगे। इतने बड़े एक्टर की मौजूदगी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बताई जा रही है। ट्रेलर में लगभग हर एक्टर को अलग अंदाज में दिखने की कोशिश की गई है।

कॉमेडी और एक्शन पर पूरा भरोसा

Welcome To The Jungle Trailer को देखकर लगता है की मेकर्स ने इस बार कॉमेडी तक खुद को सीमित नहीं रखा है बल्कि बड़े पैमाने पर इसमें क्रिया विजुअल इफेक्ट्स एडवेंचर आदि को भी फिल्म में जोड़ा है। फिल्म को ऐसे ऑडियंस के लिए तैयार किया गया है जो हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ-साथ बड़े स्केल पर मनोरंजन पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली रिएक्शन

फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कई ऑडियंस ने अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और फिल्म के बड़े स्केल की तारीफ कीहै। कुछ यूजर्स ने तो एक्टर की बड़ी संख्या और ज्यादा शोर वाले दृश्यों को लेकर अपनी राय भी रखी है। फिलहाल ट्रेलर को देखकर ऑडियंस के बीच अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े: Bharathiraja की विदाई के दौरान Gangai Amaran ने कहा, वे बिल्कुल अकेले थे…

कब रिलीज होगी ये फिल्म

Welcome To The Jungle Trailer रिलीज होने के बाद ऑफिशियल जानकारी में बताया गया है कि यह फिल्म 26 जून 2026 से सिनेमा घर में रिलीज हो जाएगी। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि ट्रेलर को मिले स्वामी रिएक्शन बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफलता पाते हैं।

Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, एक्शन, कॉमेडी और रिलीज डेट की पूरी जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *