मोमोज एवं फास्ट फ्रुड की लत से बच्ची का लीवर फेल, कंमजोर पड़ी याददाश्त, आईसीयू में भर्ती

लाइफ स्टाइल। बच्चो में मोमोज एवं फास्ट फ्रुड जैसे खाद्रय प्रदार्थो की लत उन पर जान लेवा साबित हो रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी के बुराड़ी इलाके से सामने आ रहा है। यहां कि 10 वर्षीय बच्ची तान्या की तबियत खराब होने के चलते परिजन डॉक्टरों के पास लेकर पहुचे। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसका लीवर काम नही कर रहा है और उसके दिमाग में सूजन है। डॉक्टरों के अनुसार फास्ट फ्रुड के अत्यधिक सेवन के कारण लिवर फेलियर की समस्या हुई है। बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

माता-पिता कामकाजी

बताया जाता है कि बच्ची की माता सावित्री माथुर और उनके पति किशोर दोनों कामकाजी हैं। उनकी अनुपस्थिति में बच्ची अक्सर अपने दादा से पैसे लेकर बाहर से मोमोज, चिप्स जैसे फास्ट फ्रुड खरीदकर खाती थी। शुरुआत में तान्या को छोटी-छोटी बातें भूलने लगीं और लगातार थकान महसूस होती थी। बच्ची का स्वास्थ लगातार खराब होने पर परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुचे तो उसके स्वास्थ की जानकारी सामने आई।

बच्चों में बढ़ रही फैटी लीवर की समस्या

डॉक्टरों के अनुसार बच्चो में फैटी लीवर की समस्या तेजी के साथ बढ़ रही है। फास्ट-फ्रूड की लत और लाइफ स्टाइल में बदलाव उसकी वजह सामने आ रही है। शरीरिक वर्क की कंमी एवं प्रयार्प्त पानी न पीने से इस तरह की समस्या ज्यादा बढ़ रही है और खासतौर से बच्चों का स्वास्थ बिगड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *