शहडोल। एमपी के शहडोल में एक दीवाल गिरने से 3 बच्चे घायल हो गए है। यह घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे इंस्टिट्यूट के पास की है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत रविवार को रेलवे की यह पुरानी और जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की जद में आने से 3 बच्चे मलवें में दब गए। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगो की नजर दीवार के मलवे में दबे बच्चो पर पड़ गई और वे दीवार का मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकालने में सफल हो गए।
परिजनों में मच गई चीख पुकार
दीवाल हादसे में घायल बच्चों में यश कुमार, निशांत कुमार और अंशुमन पांडे है और तीनों बच्चो की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और बच्चों की हालात को देखकर उनमें चीख पुकार मच गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे को लेकर जांच कर रही है।
पुरानी जर्जर थी दीवार
जो जानकारी आ रही है उसके तहत दीवार काफी पुरानी और जर्जर हालात में थी। ज्ञात हो कि बारिश शुरू हो गई है और ऐसे में पुरानी तथा जर्जर दीवारों के गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी इसे लापरवाही ही मानी जाऐगी कि जिम्मेदार लोगो ने इस पर ध्यान नही दिया और उनकी लापरवाही का खामियाजा तीन मासूम बच्चे बन गए, गनीमत रही है कि स्थानिय लोग समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिए और उन्हे तत्काल अस्पताल ले गए। हादसे के शिकार बच्चों को गंभीर चोट लगने के साथ ही उनके शरीर कई जगह से फै्रक्चर भी हुए है।




