रीवा। ज़िले के सोहागी पहाड़ में मंगलवार को तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का खलासी वाहन के भीतर फंँस गया। सूचना पर पहुची सोहगी थाना की पुलिस ने वाहन में फंसे चालक और क्लीनर को निकालने के लिए कड़ी मशक्त की। जो जानकारी आ रही है उसके तहत क्लीनर वाहन के अंदर ही दब गया था। उसे निकालने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू किया लेकिन इसी बीच क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।
यूपी से रीवा आ रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार, ट्रक उत्तर प्रदेश से रीवा की ओर आ रहा था। सोहागी पहाड़ उतरते समय चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में जेसीबी की मदद से ट्रक को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि ख़लासी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
पूर्व में भी हो चुके है हादसें
ज्ञात हो कि एमपी-यूपी को जोड़ने वाली सोहागी घाटी सड़क हादसों को लेकर डेंजर ज़ोन माने जाती है। इसके पूर्व भी कई बड़े हादसे हो चुके है। जिसमें दर्जनों लोगो ने अपनी जान गंवाई है। हादसों की समीक्षा करने के लिए सोहागी घाटी में प्रशासन मंथन भी कर चुका है। इसके बाद भी स्थित जस की तस बनी हुई है।




