Ab Hoga Hisaab फिल्म का ट्रेलर 12 जून 2026 को रिलीज हो गया है इस वेब सीरीज में शहीर शेख, मौनी रॉय, संजय कपूर और अविनाश मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं इस ट्रेलर में दो भाइयों की कहानी दिखाई गई है जो एक घटना के बाद बदले और सच की तलाश में बदल जाती है। इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाएं देखी जा रही है।

Ab Hoga Hisaab Trailer में क्या दिखाया गया?
वेब सीरीज अब होगा हिसाब की शुरुआत एक ऐसे बड़े भाई से होती है जो अपने छोटे भाई की हर मुश्किल में सपोर्ट करता है। दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता दिखाया जा रहा है लेकिन कहानी में मोर तब आता है जब छोटे भाई की जिंदगी में एक बड़ी घटना होती है। इसके बाद बड़ा भाई सब जन और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करने लगता है ट्रेलर में कई सारे ऐसे सीन है जो आगे के कहानी के लिए लोगों में उत्सुकता पैदा करते हैं।
ये भी पढ़े: तारक मेहता के बाघा Tanmay Vekaria, अचानक शूटिंग के दौरान रो पड़े..
कलाकारों की परफॉर्मेंस कैसी है?
वेब सीरीज के ट्रेलर में शहीर शेख एक जिम्मेदार और गंभीर रोल में नजर आ रहे हैं उनके एक्टिंग में इमोशनल पक्ष साफ दिख रहा है। संजय कपूर का रोल रहस्यमई रखा गया है और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कहानी को मजबूत बना रही है। मोनी रॉय की झलक सीमित समय के लिए ही दिखाई गई है लेकिन उनका किरदार कहानी के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। अविनाश मिश्रा भी अपनी एक प्रमुख भूमिका से प्रभाव छोड़ते हुए देख रहे हैं।
ट्रेलर की खास बातें
Ab Hoga Hisaab वेब सीरीज के ट्रेलर में परिवार भरोसा बदला और सस्पेंस जैसे कई सारे पहलुओं को संतुलित तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी कहानी के माहौल को बेहतर बनातीहै। मकर नाग ट्रेलर में पूरी कहानी का खुलासा नहीं किया है जिससे ऑडियंस के दिलचस्प अभी भी बरकरार है।
ये भी पढ़े,: Welcome To The Jungle movie में कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त तड़का
क्या सीरीज audience की उम्मीदों पर खरी उतरेगी?
फिलहाल ट्रेलर के आधार पर यह कहना तो जल्दबाजी होगी की पूरी सीरीज देखने मेंकैसी है। हालांकि ट्रेलर से हमें पता चल रहा है कि इसमें इमोशनल थ्रिलर और सस्पेंस का अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा। कहानी दो भाइयों के रिश्तों के बारे में ही बताती दिखेगी अब ऑडियंस की नजर इस बात पर रहेगी की पूरी सीरीज ट्रेलर से बनी उम्मीद पर कितना पूरा कर पाती है।




