महिला से हैवानियत, रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में बॉटल से हमला, चीखती रही महिला, कर दी हत्या

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में महिला से हैवानियत का एक सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है। आरोपी ने महिला के साथ रेप करने के बाद न सिर्फ उसके प्राइवेट पार्ट में पानी की बोतल से हमला किया बल्कि पत्थर से कुचल कर उसे मौत की घाट उतार दिया। महिला के साथ हुई क्रूरता मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुची और महिला की पहचान करने में लगी हुई है। पुलिस हमलाबर की तलाश कर रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच किया तो वारदात सामने आई है। जिसके तहत आरोपी और महिला आधी रात को एक साथ देखे गए। तो वही महिला के साथ हुई वारदात के समय कैमरे में उसकी चीख-पुकार का वाइस भी पुलिस को मिला है। जिसमें महिला की चीख पुकार सुनाई दे रही है और वह बार-बार न मारने के मिन्नत कर रही है। सीसीटीवी कैमरें में आरोपी तकरीबन 3 घंटे बाद यानि 4 बजे जाता हुआ देखा गया है।

आबादी वाले क्षेत्र में वारदात

बताया जा रहा है कि महिला के साथ 3 घंटे तक घटी यह वारदात शहर के आबादी वाले क्षेत्र में हुई है। पुलिस को जांच में यह पता चला है कि आरोपी और महिला अक्सर साथ में कबाड़ का काम करते थें, हांलाकि महिला की पहचान होने एवं आरोपी के पकड़े जाने के बाद इस सनसनी खेज वारदात का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *