छत्तीसगढ़। घर में शादी की खुशियों का जश्न हो रहा था, पूरा घर बारात के स्वागत की तैयारी में लगा हुआ था, लेकिन जब बारात पहुची तो दुल्हे की स्थित को देखकर न सिर्फ लोग दंग रह गए बल्कि दुल्हन भी मौके पर पहुच गई और उसने ऐसा फैसला लिया कि हर कोई दंग रह गया। यह मामला छत्तीसगढ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले से सामने आ रहा है। जंहा एक युवती ने शादी के मंडप में ऐसा फैसला लिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।
यह दुल्हा नही चलेगा
दरअसल शादी करने पहुचा दुल्हा इतना ज्यादा शराब का सेवन कर लिया था कि वह खुद खड़ा तक नही हो पा रहा था। शराब के नशे में ध्रुत दुल्हे की इस स्थित को देख कर दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया और कहां कि यह दुल्हा नही चलेगा। युवती के इस साहसिक कदम की न केवल स्थानीय लोगों ने सराहना की, बल्कि पुलिस अधिकारियों ने भी उसे सम्मानित किया।
बिना दुल्हन के लौटा दुल्हा
जानकारी के अनुसार, कोसमांडा गांव निवासी 22 वर्षीय लड़की की शादी गत दिवस खोखरा गांव के 24 वर्षीय युवक संत राम से तय थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत बारात शाम करीब चार बजे कोसमांडा पहुंची और विवाह की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी दौरान दुल्हन पक्ष को पता चला कि दूल्हा अत्यधिक शराब के नशे में है और ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा। दुल्हे की ऐसी स्थित को देख कर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।
एसपी ने किया सम्मानित
नशेड़ी दुल्हे से शादी न करने का फैसला सुनते ही बाराती दग रहे गए और मामला बढ़ गया। वही दुल्हन के इस फैसले से न सिर्फ दुल्हन पक्ष के लोग बल्कि आसपास के ग्रामीण भी उसके इस कदम की तरीफ किए तो वही जिले के पुलिस कप्तान ने युवती के फैसले का स्वागत करते हुए उसे सम्मानित करने का फैसला भी लिया है। ज्ञात हो कि युवा पीढ़ी लगातार नशे की ओर बढ़ रही है। बढ़ती नेश की प्रवृत्ति से घर बर्बाद हो रहे है। नशेड़ी दुल्हा इसका उदाहरण है, तो दुल्हन का फैसला यह साबित कर रहा है कि नशा किए तो शादी में कठिनाई आएगी।




