एमपी में गजब का हादसा, एक साथ 7 वाहन टकराए, कार के उपर चढ़ गया पिकअप

महू। मध्यप्रदेश के इंदौर महू स्थित मानपुर भेरू घाट पर शनिवार की सुबह जबरदस्त सड़क दुर्घटना सामने आई हैं। जिसे देखते वाले भी दंग रह गए। जो जानकारी आ रही है उसके तहत उक्त घाट में ढ़लान होने के कारण एक ट्रक बेकाबू हो गया और दूसरे वाहन को टक्कर मार दिया, फिर क्या था एक-एक करके 7 वाहन न सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त हो गए बल्कि एक पिकअप वाहन कार के उपर चढ़ गया था, माना हादसा किसी फिल्मी स्टाइल से कंम नही रहा।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

जो जानकारी आ उसके तहत यह हादसा ट्रक का ब्रेक फेल होने से हुआ हैं। इंदौर से हैदराबाद जा रहे ट्रक ड्राइवर के अनुसार गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। तो वही जाम भी लगा हुआ था। ऐसे में वहां मौजूद बच्चों एवं अन्य लोगो को बचाते हुए वह वाहन को ले गया। बताया जाता है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां पह लंबी दूरी तक की ढ़लान है। ऐसे में अनियंत्रित ट्रक पहले आयशर को टक्कर लगी तो वह आगे कार से भिड़ गया। फिर एक कार और पिकअप में टक्कर हो गई। स्थानिय पुलिस के अनुसार कई वाहन हादसे में टकरा गए है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवें

शनिवार की सुबह महू में हुए इस सड़क हादसे के चलते मुंबई-आगरा नेशनल हाईवें का न सिर्फ आवागमन कुछ समय के लिए बंद हो गया बल्कि काफी समय तक प्रभावित रहा। सूचना पर पहुची पुलिस स्थित को नियंत्रित करते हुए हाइवें मार्ग का आवागमन बहाल करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *