अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानि की सीईओं की नियुक्ति लगभग फाइनल हो गई है। पहली बार अयोध्या राम मंदिर का मुखिया रिटार्यड आईपीएस अफसर बनने जा रहे है। इनमें यूपी के पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय, पूर्व आईपीएस अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा और बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. परेश सक्सेना का नाम सामने आ रहा है। जिसमें से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व आईपीएस राजेश पांडेय का नाम सबसे आगे है।
बैठक में तीन नामों पर चर्चा
दरअसल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हो रही है। जिसके लिए सीईओ सर्च कमेटी के तीनों सदस्य अयोध्या पहुंच चुके हैं। वे तीन नामों का पैनल ट्रस्ट बोर्ड की बैठक में रखेंगे। इन नामों में से एक का चयन राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ के तौर पर होगा। इसमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व आईपीएस राजेश पांडेय के नाम की चर्चा खूब हो रही है। पूर्व आईपीएस के नाम की चर्चा इंटरव्यू के समय से ही हो रही है।
कौन है पूर्व आईपीएस राजेश पांडे
पूर्व आईपीएस राजेश पांडेय मूल रूप से यूपी के प्रयागराज के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश कैडर के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं. पुलिस सेवा में आने से पहले वह उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हुए थे. बाद में प्रमोशन के जरिए आईपीएस बने। राजेश पांडेय ने यूपी पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वह यूपी एसटीएफ और एटीएस से भी जुड़े रहे हैं. पुलिस सेवा के दौरान उनका नाम तेज-तर्रार अधिकारियों में रहा और उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है। वे आईजी-इलेक्शन सेल के पद से 30 जून 2021 को रिटायर हुए थे. पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था का लंबा अनुभव होने की वजह से उनका नाम सीईओ पद के लिए मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है।




