एमपी में लव स्टोरी पर खौफनाक कदम, 350 किमी दूर रहकर एक साथ उठाया आत्मघाती कदम

रायसेन। मध्यप्रदेश में लव स्टोरी का एक ऐसा खौफनाक कदम सामने आया है। जिसमें युवक-युवती ने मोबाईल पर चैट करते हुए बाते करते रहे और फिर दोनों ने एक ही समय में सुसाइड कर लिया। यह मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन और रायसेन जिले से सामने आ रहा है। उज्जैन में रह रहे इंजीनियर ऋषभ मीणा और रायसेन में रहने वाले उनकी प्रेमिका साक्षी ने एक साथ आत्मघाती कदम उठाए है। बताते है कि दोनों ने शनिवार की सुबह आखिरी बार फोन पर बात किए और फिर उन्होने सुसाइड कर लिया।

ऐसे खुला मामला

प्रेम-प्रंसग का यह मामला रविवार को तब खुला जब पुलिस ने उनके मोबाईल की जांच किया। जिसमें पाया कि ऋषभ और साक्षी ने रात में चैट कर रहे थें। सुबह दोनों आखिरी बार फोन पर बात भी किए। दोनों के सुसाइड का एक ही समय सामने आ रहा है।

दूर बैठ कर चुन लिए मौत

लव स्टोरी का ऐसा अंत किसी ने कल्पना नही की होगी। उज्जैन में कार्यरत एक युवा इंजीनियर और रायसेन की रहने वाली उसकी प्रेमिका थी। जानकारी के तहत साक्षी धाकड़ (23) चिल्ली गांव में अपने नाना के घर रह रही थी। यहीं उसने सुबह 6 बजे फांसी लगाकर सुसाइड किया। जबकि युवक ऋषभ मीणा (26) ने पहले हाथ और गले की नस काटी, फिर करंट लगाया। नाकाम रहा है तो कमरे के बाहर लगी रेलिंग पर फंदा फंसाकर लटक गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *