रीवा में भगवान राम की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम नवमी उत्सव समिति ने शुरू की तैयारी

रीवा। रीवा में रामनवमी उत्सव पूर्व मनाने एवं भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शहर के स्टैचू चौराहा, किला रोड स्थित श्री राम नवमी उत्सव समिति के कार्यालय का विधिवत मंत्रोच्चार एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

तैयार की गई रूप रेखा

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, नगर निगम रीवा के नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा, वरिष्ठ समाजशेवी प्रह्लाद सिंह, युवा व्यापरी संघ के नरेश काली, प्रकाश तारानी, हरीश ढींगरा समेत समिति के लोग एवं बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री राम नवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष नरेश काली, सचिव दिव्यांशु गौतम एवं कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा, युवा प्रमुख विपिन मिश्रा, शोभा यात्रा प्रभारी अमित ठारवानी, प्रचार प्रसार प्रमुख अंशुमान गुप्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

सभी घरों में यात्रा का दिया जाएगा निमंत्रण

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष श्री राम नवमी का आयोजन और अधिक भव्य, अनुशासित एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न किया जाएगा। साथ ही श्रीराम नवमी के अवसर पर इसके लिए शहर भर में व्यापक साज सज्जा तथा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा प्रत्येक घर तक आमंत्रण पहुँचाने की योजना बनाई गई है।

भक्ति मय रहा कार्यक्रम

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होने से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के पावन जन्मोत्सव को भव्य रूप देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *