रीवा में निसंतान दंपति ने रची थी ढ़ाई साल की बच्ची के अपहरण की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश

A childless couple in Rewa hatched a plot to kidnap a two-and-a-half-year-old girl.

रीवा के समान थाना अंतर्गत गढ़रिया बस्ती से बुधवार दोपहर को गायब हुई ढाई साल की बच्ची के मामले का पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के अंदर पर्दाफाश कर दिया और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में हुआ खुलासा

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह के मार्गदर्शन में समान थाना प्रभारी, सीएसपी राजीव पाठक और साइबर सेल की संयुक्त टीमों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू की। तकनीकी मदद और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस किया।

निसंतान दंपति ने रची थी साजिश

पुलिस की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि एक निसंतान दंपति ने बच्चा पाने की चाह में इस अपहरण की साजिश रची थी। आरोपियों ने बच्ची को रीवा से ले जाकर सीधी जिले के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा था। पुलिस टीम ने रातों-रात दबिश देकर बच्ची को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया और इस पूरे कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मुंह बंद रखने के लिए दिए थे दो हजार रुपये

इस मामले में एक और हैरान करने वाली बात सामने आई कि मोहल्ले की एक लड़की को इस किडनैपिंग की पूरी जानकारी थी। उसने अपना मुंह बंद रखने के लिए आरोपियों से दो हजार रुपये लिए थे और पुलिस के सामने लगातार गुमराह करती रही। पुलिस ने उसकी भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *