रीवा के पुष्पराज नगर में स्कूटी के अंदर मिला 8 फीट लंबा धामन सांप, सुरक्षित रेस्क्यू

8-foot-long rat snake found inside a scooter in Rewa's Pushpraj Nagar.

रीवा के पुष्पराज नगर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कूटी के अंदर करीब 8 फीट लंबा धामन सांप घुस गया। स्कूटी में सांप होने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए और उसकी लंबाई देखकर घबरा गए।

रेस्क्यूकर्मी ने सावधानीपूर्वक निकाला सांप

सूचना मिलने पर रीवा रेस्क्यू के बचावकर्मी नसीम अंसारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत और सावधानी के साथ स्कूटी की जांच की। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को दूर रखा गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। कुछ देर की कड़ी कोशिश के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया सांप

सांप के बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

धामन सांप से जुड़े जरूरी तथ्य

रेस्क्यूकर्मी के अनुसार, पकड़ा गया सांप ‘धामन’ है, जो गैर-विषैला होता है। हालांकि, खतरा महसूस होने पर यह काट भी सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि घर, वाहन या आसपास कभी भी सांप दिखाई दे, तो खुद उसे पकड़ने या मारने की कोशिश भूलकर भी न करें, बल्कि तुरंत किसी प्रशिक्षित रेस्क्यूकर्मी को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *