5 December 2025 Box Office Clash: 5 दिसंबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दो सुपरस्टार्स की टक्कर

5 दिसंबर 2025 की बॉक्स ऑफिस टक्कर में दो सुपरस्टार्स की फिल्मों की भिड़ंत

5 December 2025 Box Office Clash: 5 दिसंबर 2025 कोई साधारण तारीख नहीं होने वाली, बल्कि यह बॉलीवुड का क्लैश ऑफ़ टाइटंस वाला दिन होगा। जी हां, इस दिन एक ही तारीख पर 2 दमदार मूवीज़ रिलीज होने वाली हैं जिसकी वजह से जहां एक ओर थिएटर में भी सीट भरेंगी तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने फेवरेट स्टार के लिए एक दूसरे से लड़ते और भिड़ते नज़र आएंगे।

5 December 2025 Box Office Clash
5 December 2025 Box Office Clash

रणवीर की Dhurandhar या प्रभास की The Raja Saab

जी हां, एक तरफ रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ के साथ देशभक्त स्पाई अवतार में दिखाई देने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रभास ‘राजा साहब’ में हॉरर, रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं। इस बार लोगों को भरोसा है कि प्रभास का पुराना स्वैग वापस आ जाएगा। ऐसे में जहां एक ओर रणवीर सिंह के दीवाने थिएटर्स में उनके हर डायलॉग पर सिटी बजाते हुए नजर आएंगे तो वही प्रभास के फैंस प्रभास के स्वैग पर वाइब लेंगे।

5 दिसंबर 2025 का दिन बॉलीवुड के लिए फुल महामनोरंजन दिवस होने वाला है। जी हां और आज हम आपको इन्हीं दोनों मूवी का विवरण देने वाले हैं। जहां हम आंकलन करेंगे कि आखिर कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा हाथ मारेगी और कौन सा स्टार 2025 की ब्लॉकबस्टर हिट देगा?

5 दिसम्बर बॉक्स ऑफिस: कौन टिकेगा और कौन उड़ेगा?

धुरंधर: धुरंधर एक हाई वोल्टेज स्पाई थ्रिलर ड्रामा है। इसमें रणवीर सिंह सीक्रेट एजेंट बने है। उनके साथ इस मूवी में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना,अर्जुन रामपाल जैसे पावर हाउस एक्टर्स भी हैं। इस फिल्म में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए सीक्रेट मिशन के बारे में दिखाया गया है। हालांकि इस मूवी को लेकर कंट्रोवर्सी चल रही है कि यह मूवी मेजर मोहित शर्मा की रियल लाइफ स्टोरी है जिसको लेकर मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने मूवी को रोकने के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। हालांकि लगता तो नहीं कि इस मूवी पर कोर्ट कोई रोक लगाएगी। क्योंकि डायरेक्टर ने स्पष्ट कर दिया है कि यह मूवी पूरी तरह से फिक्शन बेस्ड है। अब देखना यह होगा कि बड़े स्टार कास्ट और भारी भरकम स्केल के चलते धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर क्या परफॉर्मेंस दिखाती है?

और पढ़ें: Hema Malini Arranged Geeta Path And Bhajan : हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए आयोजित किया गीता पाठ और भजन

द राजा साहब: द राजा साहब प्रभास की एक हॉरर- रोमांटिक- कॉमेडी फुल पैकेज मूवी है। यह प्रभास की अब तक की बाकी फिल्मों से बेहद अलग है। इस मूवी में प्रभास एक ऐसे किरदार में है जो अलौकिक शक्तियों के साथ रोमांस की दुनिया में फंस जाता है। फिल्म फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट पैकेज है और पैन इंडिया में मस्ट वॉच बन सकती है। हालांकि जबरदस्त vfx और प्रभास की स्टार पावर इस मूवी के लिए जोरदार व्यूज़ तैयार करेगी। हालांकि अब 5 दिसंबर 2025 को पता चलेगा कि यह मूवी आखिरकार प्रभास की सुपरहिट मूवी की लिस्ट में शामिल होती है या नहीं।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *