पश्चिम बंगाल। तकरीबन 20 दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार पश्चिम बंगाल में मंत्रीमंडल गठन करने के लिए 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समरोह के दौरान राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाए है। इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मौजूद रहे।
41 मंत्रियों वाली हुई शुभेंदु सरकार
सोमवार को 35 विधायकों के मंत्री पद पर शपथ लिए जाने के बाद राज्य की शुभेंदु सरकार अब 41 मंत्रियो वाली हो गई है। राज्यपाल ने 13 कैबिनेट मंत्री, 3 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 को राज्य मंत्री पद के लिए शपथ दिलाए है। ज्ञात हो कि इससे पहले 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए थें। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
बंगाल सरकार के इस शपथ ग्रहण समरोह में सबसे पहले अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरे राउंड में भाजपा विधायक दीपक बर्मन, मनोज उरांव और गौरी शंकर घोष, विधायक स्वपन दासगुप्ता और दुध कुमार मंडल ने मंत्री पद की शपथ लिए है। इसी तरह जोएल मुर्मू, अशोक डिंडा और आनंदमय बर्मन, कौशिक चौधरी, गार्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी, सुमना सरकार ने भी शपथ लिया है।
इन्हें स्वतंत्र प्रभार
शुभेंदु सरकार में राज्य के स्वतंत्र मंत्री भी बनाए गए हैं। मालती रमा रॉय, राजेश और इंद्रनील खान, राजेश महतो, इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय ने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। शांतनु प्रामाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश राय ने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ लिए है।




