2026 Commonwealth Games 23वां राष्ट्रमंडल खेल स्काटलैंड में शुरू, भारत के 125 समेत एमपी के 5 खिलाड़ी दिखाऐगे दम, ऐसा है खेल आयोजन


2026 Commonwealth Games। 23वे राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में शुरू हो गया है। इस बार इन खेलों में 74 देशों के लगभग 3,000 एथलीट भाग ले रहे हैं। इस बार 10 मुख्य खेल शामिल किए गए हैं। जिसमें एथलेटिक्स, तैराकी, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, जूडो जैसे खेल इस प्रतिस्पर्धा में नजर आऐगे।

भारत का 125 सदस्यी दल ले रहा हिस्सा

राष्ट्रमंडल खेल में इस वर्ष 125 सदस्यीय भारतीय दल विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहा है। उद्घाटन समारोह में भारोत्तोलक मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भारत की ध्वजवाहक हैं, तो इसमें नीरज चोपड़ा (भाला फेंक), मीराबाई चानू, और लवलीना बोरगोहेन देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

एमपी के 5 खिलाड़ी शामिल

मध्य प्रदेश के पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेल में हिस्से दारी किए है और अपनी चुनौती पेश करेगा। भारतीय दल में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के पोल वाल्ट खिलाड़ी देव मीणा और कुलदीप कुमार, शाटपुट खिलाड़ी समरदीप सिंह, जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य तथा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू शामिल हैं। ज्ञात हो कि देव मीणा ने वर्ष 2026 में पहले 5.42 मीटर, फिर 5.45 मीटर और उसके बाद 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चौंपियनशिप में 5.46 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल और एशियन गेम्स के लिए पात्रता हासिल की थी। कुलदीप कुमार ने मई 2026 में इंडियन इनडोर ओपन प्रतियोगिता में 5.41 मीटर की ऊंचाई पार की थी।

क्या है राष्ट्रमंडल खेल

राष्ट्रमंडल खेल एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है जो हर 4 साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इसमें राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जो मुख्य रूप से वे देश हैं जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन रहे थे। इन खेलों को मैत्रीपूर्ण खेल भी कहा जाता है। साल 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में ब्रिटिश साम्राज्य खेलों के रूप में हुई थी। इसमें दुनिया भर के लगभग 74 राष्ट्र और क्षेत्र हिस्सा लेते हैं।आयोजन अवधिरू यह ओलंपिक खेलों के बीच के वर्षों में हर चार साल पर कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *