चुनाव आयुक्त को घेरने कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियों की बड़ी तैयारी, अक्टूबर में निकलेगा मार्च

नईदिल्ली। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियों की एक बैठक बुधवार को नईदिल्ली में आयोजित हुई है। बैठक में तय किया गया है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियां 2 से 8 अक्टूबर तक देश भर में मार्च निकालेंगी। 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा।

3 घंटे चली बैठक

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य पार्टी प्रमुखों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। बैठक तकरीबन 3 घंटे चली और इस दौरान सहमति बनी है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जाए। वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों को सार्वजनिक किया जाए। नाम हटाने से पहले वोटर को नोटिस और अपील का मौका मिले। ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।

ऐसा होगा आंदोलन

कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने तय किया है कि अक्टूबर में वे एक जुट होकर लोकतंत्र बचाओं मार्च निकालेगे। 6 अक्टूबर को संसद से चुनाव आयोग तक सेव डेमोक्रेसी मार्च निकालेगे। राष्ट्रपति से मुलाकात करके वस्तुस्थित से अवगत कराऐगे और सच्चाई बताऐगे। बैठक के दौरान विरोध प्रदर्शन को लेकर बनाई गई रणनीति के तहत देश भर में 5 बड़ी रैली करने के लिए सहमति बनाई गई है। उक्त आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस समेत अन्य पार्टिया चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सच्चाई को जन-जन तक पहुचाने के लिए यह आंदोलन करने जा रही है। इस दौरान वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेस कुमार के स्तीफे की मांग करेगे। बैठक के बाद खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।

विपक्षी दलों का विरोध कार्यक्रम

  • 2 से 8 अक्टूबर: देशभर में जिला स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकाला जाएगा और जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
  • 6 अक्टूबर: विपक्ष के सभी सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक मार्च करेंगे और आयोग का घेराव करेंगे।
  • अक्टूबर का दूसरा हफ्ता: विपक्षी दलों के नेता इस मुद्दे को लेकर भारत के राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे।
  • आगामी रैलियां: अक्टूबर और नवंबर के महीनों में विपक्ष द्वारा 5 बड़ी मेगा रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें 1 नवंबर को दिल्ली में एक विशाल रैली शामिल है।

मुख्य मांगें

  1. मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा: विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने या उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ा है। संसद में उनके खिलाफ महाभियोग (हटाने का प्रस्ताव) लाने पर भी चर्चा हुई है।
  2. बैलेट पेपर से चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आगामी चुनाव EVM के बजाय बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।
  3. कठपुतली होने का आरोप: विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग मोदी सरकार की ‘कठपुतली’ की तरह काम कर रहा है और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए वोटर लिस्ट से लाखों नाम हटाकर जनादेश की चोरी की गई है।

शामिल दल: इस बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (SP), तृणमूल कांग्रेस (TMC), एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (UBT), आरजेडी, और लेफ्ट पार्टियों समेत 19 दल शामिल हुए, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP), DMK और TVK इस बैठक से दूर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *