मुंबई। हिन्दी फिल्म का वह डायलॉग जो हर घर में आम हुआ, लोगो की जुबान पर अक्सर सुना जाता है जोरू का गुलाम, लेकिन इस फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर शकील नूरानी अब स्वयं यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप में जेल की सलाखों में पहुच गए है। 73 साल के इस डायरेक्टर पर 33 साल की एक्ट्रेस ने यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग समेत कई आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया है।
10 साल पूर्व हुई थी जान-पहचान
जो जानकारी आ रही है उसके तहत साल 2016 में दोनों की जान पहचान हुई थी। शिकायत मिलने पर मुंबई पुलिस ने अब एक्शन लिया है। पुलिस के अनुसार एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शकील नूरानी की एक्ट्रेस से मुलाकात हुई थी। जान पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपी ने न सिर्फ अपने घर में पीड़िता को बुलाया था बल्कि उसका दैहिक शोषण भी किया।
काम के बहाने बुलाया था घर में
एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में आरोप लगाई है कि स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए शकील नूरानी ने उन्हे घर पर बुलाया था। उनका आरोप है कि नूरानी ने उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। होश आने के बाद शकील नूरानी ने उन्हें अपने मोबाइल पर एक्ट्रेस को वीडियो दिखाया, तो उसके होष उड़ गए। इतना ही नही उन्होने धमकी दी कि इस सबंध में वह किसी से कुछ न कहें, नही तो वे वीडियो को जारी कर देगें। एक्ट्रेस ने पुलिस को अपने दिए बयान में यह भी बताया कि आरोपी नुरानी उक्त वीडियों की धौस बता कर उनका कई बार दैहिक शोषण किए है।
फार्महाउस से हुई गिरफ्तारी
फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस उनकी तलाश में लग गई और आरोपी नुरानी को सातारा जिले के मेधा इलाके में स्थित एक फार्महाउस से उन्हे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हे 12 अगस्त तक पुलिस कस्ट्रडी में भेज दिया है। तो वही शकील नुरानी के वकील का कहना है कि मेरे क्लाइंट को झूठा फंसाया गया है।




