वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Universe) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने कमर कस ली है। आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ (Alia Bhatt Alpha Film) को हाइप देने के लिए वे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Cameo In Alpha ) और सलमान खान (Salman Khan Alpha Cameo) के धमाकेदार कैमियो पर काम कर रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कैमियो न सिर्फ ‘अल्फा’ को बूस्ट देगा, बल्कि ‘पठान 2’ (Pathaan 2) का रोमांचक हिंट भी देगा।
टाइगर 3′ और ‘वॉर 2’ ने तोड़ी YRF की कमर
2023 में शाहरुख खान की ‘पठान’ ने YRF स्पाई यूनिवर्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था (Pathaan Box Office Collection), जिसके बाद आदित्य चोपड़ा को लगा कि यह फ्रैंचाइजी और मजबूत होगी। लेकिन ‘टाइगर 3’ में शाहरुख के कैमियो के बावजूद कोई खास असर न पड़ा (Tiger 3 SRK Cameo), और 2025 में रिलीज हुई ‘वॉर 2’ (ऋतिक रोशन, जूनियर NTR, कियारा आडवाणी अभिनीत) भारी बजट के बावजूद बड़ी फ्लॉप साबित हुई । ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि ‘वॉर 2’ की दुर्दशा ने आदित्य चोपड़ा को झकझोर दिया। अब वे ‘अल्फा’ में बड़े बदलाव कर रहे हैं, ताकि यूनिवर्स की साख बचे।
अल्फ़ा में शाहरुख़ का कैमियो
अल्फा’ दिसंबर 2025 में रिलीज हो रही है (Alpha Release Date), डायरेक्टेड बाय शिव रावल। लीड रोल्स में आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शर्वरी वाघ हैं. आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख को फोन कर ‘अल्फा’ में कैमियो ऑफर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने शाहरुख के लिए एक स्पेशल पार्ट डिजाइन किया है, जो ‘पठान 2’ के लिए रास्ता खोलेगा। इस समय पठान, स्पाय यूनिवर्स का सबसे चर्चित किरदार है. आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख को कॉल कर के ‘अल्फा’ में कैमियो करने के लिए कहा है. उन्होंने शाहरुख के लिए एक स्पेशल पार्ट डिज़ाइन किया है.
अल्फ़ा में सलमान खान का कैमियो
आदित्य चोपड़ा ‘अल्फा’ में सलमान के किरदार ‘टाइगर’ के लिए भी कैमियो प्लान कर रहे हैं. लमान का पार्ट अभी लिखा जा रहा है, और उन्हें अप्रोच करने से पहले स्क्रिप्ट फाइनल होगी। अगर उनका कैमियो ‘पठान’ जितना असरदार हुआ तभी उसे फिल्म में रखा जाएगा। यह कैमियो यूनिवर्स को जोड़े रखने का बड़ा स्टेप माना जा रहा है, लेकिन ‘टाइगर 3’ के बाद सलमान की सहमति मिलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
