Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा के कॉलेज चौराहा पर जर्जर सड़क के खिलाफ युवाओं का अनोखा धरना, पुलिस ने सख्ती से हटाया

Youth stage unique protest against dilapidated road at Rewa's College Square.Youth stage unique protest against dilapidated road at Rewa's College Square.

Youth stage unique protest against dilapidated road at Rewa's College Square.

रीवा: शहर के व्यस्ततम कॉलेज चौराहा की बदहाल और जर्जर सड़क से परेशान होकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे चार युवाओं ने सड़क पर बैठकर अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवाओं का कहना था कि सड़क की यह खराब हालत अब और सहन नहीं हो रही है, जिसके चलते आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है तथा लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

उसी दौरान कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का वाहन भी उसी खराब सड़क में फंस गया, जिसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को धरने पर बैठे युवाओं से चर्चा करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही नायब तहसीलदार और सीएसपी सिविल लाइन आलोक वर्मा मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन युवा अपनी मांग पर अड़े रहे कि जब तक सड़क निर्माण का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, वे नहीं हटेंगे।

मांग पर अड़े रहने के बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए धरने पर बैठे युवाओं को उठाया और पुलिस जीप में बैठाकर वहां से जबरन हटा दिया। उल्लेखनीय है कि कॉलेज चौराहा की यह कंक्रीट सड़क लगातार हो रही बारिश के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण वाहनों का निकलना दूभर हो गया है और लोगों की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

Exit mobile version