Yash की Toxic दोबारा पोस्टपोन क्यों हो गई? वजह हैरान कर देगी

Yash Toxic Postponed: कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार Yash की मोस्ट अवेटेड फिल्म Toxic कई दिक्कतों का सामना कर रही है. यह फिल्म दोबारा पोस्टपोन हो गई है. Toxic पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी मगर उसी दिन Dhurandhar 2 को रिलीज होना था ऐसे में Toxic के परखच्चे उड़ जाते इसी लिए मेकर्स ने रिलीज डेट खिसकाकर 4 जून रखी लेकिन अब एक बार फिर फिल्म की रिलीज डिले हो गई.

Toxic के मेकर्स ने फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर देते हुए कहा –

कुछ फिल्मे हम सिर्फ बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों है. Toxic हमारे लिए एक खास जर्नी रही. CinemaCon में Toxic को पेश करते वक़्त दुनिया से हमें शानदार रिस्पॉन्स मिला। इससे हमारा हौसला और मजबूत हुआ की ये फिल्म दुनियाभर के लोगों तक अपने फुल पोटेंशियल के साथ पहुंचनी चाहिए।

आगे कहा गया- Toxic बनकर तैयार है. इस समय हम इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप डिसीजन ले रहे हैं इसी वजह से हमनें इसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया है. पहले यह फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब हम इसे एक नई और दुनियाभर में एक साथ तय की गई तारिख पर रिलीज करेंगे। टॉक्सिक जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसका मतलब ये है कि Toxic एक Pan India नहीं बल्कि Pan World फिल्म होने जा रही है. यश हमेशा से इसे ग्लोबल रिलीज देना चाहते थे इसी लिए उन्होंने 8 टाइम्स ऑस्कर विनिंग VFX कंपनी DNEG को काम सौंपा और यहीं उनकी मुलाकात Namit Malhotra से हुई जहां से Yash का Ramayana का सफर शुरू हुआ.

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स Toxic की रिलीज टलने का दूसरा कारण बता रहे हैं. यह दावा किया गया है कि मेकर्स अभी Toxic OTT Rights के लिए बेहतर डील की आस लगाए बैठे हैं, फिल्म को अबतक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है. मेकर्स इस फिल्म को Netflix को 300 करोड़ में बेचना चाहते थे मगर Netflix ने सिर्फ 100 करोड़ ही ऑफर किए. इसलिए मेकर्स ने फिल्म को दोबारा पोस्टपोन करने का फैसला लिया है. ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यश अब अपनी फिल्म को अगस्त में लाना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *