जिम के बाहर Ankit Baliyan की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग हुई….

Ankit Balian Murder: Shot dead outside gym; investigation underway.

Ankit Baliyan death news: हरियाणा के सिंगर और युटुबर अंकित बालियान की यूपी के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 26 अगस्त की साम जिम से बाहर निकल रहे थे तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी, घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और हमलावरों की तलाश भी कर रही है।

जिम से निकलते ही हुआ था हमला

यूपी पुलिस के अनुसार ये घटना शामली कोतवाली क्षेत्र में हुई है। Ankit Baliyan जिम से बाहर निकल गए ही थे कि हथियारों से लैस हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमलावर वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच शुरू की और आसपास लगी केमरों की फुटेज भी देखी। फायरिंग के दौरान कितनी गोलियां चली इसके बारे में अलग-अलग रिपोर्ट देखने को मिल रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी में 18 राउंड जबकि कुछ में भी साउंड तक की फायरिंग का दावा किया जा रहा है इसलिए इस संख्या को पुलिस की अंतिम पुष्टि के बिना तथ्य बोलना सही नहीं होगा।

ये भी पढ़े : 7: सलमान-संजय के लिए डायरेक्टर्स ने क्यों देखी भारत और धुरंधर?

आखिर अंकित बालियान कौन थे?

Ankit Baliyan हरियाणा के म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर और यूट्यूब के तौर पर पहचाने जाते हैं उनके गाने..‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे ’को यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज मिले हैं। जानकारी के अनुसार उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 3.66 लाख सब्सक्राइबर मौजूद है। वह शामली के बंटीखेड़ा गांव से जुड़े हुए थे। हरियाणा में संगीत के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी उन्होंने काम किया है।

हत्या की वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई

Ankit Baliyan की मर्डर के मामले में सबसे बड़ा सवाल हत्या की वजह को लेकर है कुछ जानकारी में बताया गया है कि वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या का अंतिम कारण नहीं बताया इसलिए इसको चुनावी या राजनीतिक से जोड़कर देखना सही नहीं होगा। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुई जिसमें सोनी पैट के भोलू शाहपुरिया ने कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है पोस्ट में अंकित पर गैंग के दुश्मनों के संपर्क में रहने और एक घटना पर गाना बनाने का आरोप भी लगाया गया है।

ये भी पढ़े: Mahakali Teaser: शुक्राचार्य के रोल में खौफनाक लगे अक्षय खन्ना…

परिवार और उनके समर्थकों में आक्रोश

Ankit Baliyan की हत्या के बाद परिवार और समर्थकों से काफी गुस्सा देखने को मिला है जानकारी के अनुसार लोगों ने अंकित के शव को सड़क पर रखकर करीब 5 घंटे तक सड़क जाम किया बाद में पुलिस ने परिजनों को समझकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि हथियारों की तलाश अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *