Yadav Ji Ki Love Story फिल्म की रिलीज टली, केरल स्टोरी जैसा विरोध..

Yadav Ji Ki Love Story’ की रिलीज डेट टली, यादव नाम को लेकर होने वाले विवाद ने The Kerala Story 2 जैसी बहस शुरू की है

Yadav Ji Ki Love Story release delay: 27 फरवरी 2026 को आने वाले फिल्म यादव जी की लव स्टोरी की रिलीज हाल ही में होने वाले विरोध प्रदर्शन के कारण टाल दी गई है उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस फिल्म को लेकर विरोध हुआ है जहां कुछ संगठनों ने फिल्म की कहानी को आपत्तिजनक बताया है। फिल्म बनाने वाले निर्देशक और अन्य सामुदायिक समूह इस विवाद में शामिल है मुख्य कारण फिल्म को प्रेम कहानी को लेकर उठी संवेदनशीलता है जिसके कारण इस फिल्म की तुलना The Kerala Story 2 से की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट की राहत के बावजूद इस फिल्म का विरोध

इस फिल्म को लेकर अदालत ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया था लेकिन इसके बावजूद अलग-अलग स्थान पर इस फिल्म का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कुछ संगठनों का ऐसा आरोप है की फिल्म की कहानी सामाजिक संतुलन को प्रभावित करने वाली है यह स्थिति बिल्कुल वैसे ही बहस को जन्म देगी जैसे पहले द केरल स्टोरी 2 को लेकर पब्लिकली रूप से बहस हुई थी।

ये भी पढ़े : Konkona Sen Sharma की फिल्म Accused पर बयान को लेकर चर्चा तेज

यादव जी फिल्म की तुलना केरल स्टोरी 2 से

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के अनुसार कुछ यूजर्स ने इस विवाद को केरल स्टोरी 2 जैसा ही विवाद बताया है। उनका कहना है कि दोनों ही मामलों में फिल्म के नाम को लेकर विवाद हो रहा है। द केरल स्टोरी 2 रिलीज डेट पर भी कई विरोधी द्वारा केरल राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाया जा रहा हैं। ठीक उसी प्रकार Yadav Ji Ki Love Story फिल्म को लेकर, इस फिल्म में यादव जी के नाम को लेकर सवाल उठाए जा रहा है।

फिल्म निर्देशक ने सुरक्षा के कारण से टाला रिलीज डेट

जानकारी के अनुसार संभावित कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए निर्माता ने रिलीज डेट को कुछ समय के लिए टालने का फैसला लिया है। इसके ऑफिशियल बयान में कहा गया कि यह फैसला थिएटर मालिक और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

यादव जी की लवस्टोरी फिल्म पर आरोप

कुछ संगठनों का ऐसा आरोप है, कि इस फिल्म की कहानी यादव समुदाय की छवि को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि फिल्म के निदेशक ने इन सभी आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़े : एक दूजे के हुए virosh, उदयपुर में हुआ समारोह शादी संपन्न

सेंसर मंजूरी होने पर भी सामाजिक विरोध

अदालत ने इस फिल्म को सेंसर की स्वीकृति तो दे दी थी, ऑफिशियल तौर पर अदालत के द्वारा इस फिल्म को रिलीज की अनुमति भी मिल चुकी है। लेकिन अभी भी फिल्म का नाम यादव समुदाय के नाम पर होने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है इसलिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *