महिला टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में, भारतीय महिला टीम का ऐलान

टी-20 वर्ल्ड कप। महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में प्रतिका रावल को नहीं चुना जबकि यास्तिका भाटिया अपनी जगह बना पाने में सफल रहीं हैं. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप इस बार इंग्लैंड में होना है।

12 जून से शुरू है टूर्नामेंट

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इसमें 12 टीमें, 33 मैच और एक नया 12 टीम फॉर्मेट शामिल होगा। पहला मैच 12 जून को बर्मिंघम में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा जबकि फाइनल 5 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

भारत का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के साथ

महिला टी-20 में भारत की टीम का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के साथ होना है. महिला टी-20 वर्ल्ड कप अबतक 9 बार खेला जा चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब 6 बार जीता है. दूसरी ओर 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम

1) हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
2) स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
3) शैफाली वर्मा
4) जेमिमा रोड्रिग्स
5)भारती फुलमाली
6) दीप्ति शर्मा
7) ऋचा घोष (विकेटकीपर)
8) श्रीचरणी
9) यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
10)नंदिनी शर्मा
11)अरुंधति रेड्डी
12)रेणुका ठाकुर
13)क्रांति गौड़
14)श्रेयंका पाटिल
15) राधा यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *