Winter Spice For Immunity: जैसे-जैसे दिसंबर का महीना गुजरता जा रहा है वैसे-वैसे ठंड बढ़ती जा रही है। बढ़ती हुई ठंड की वजह से सर्दी, खांसी, जुकाम, स्लो मेटाबॉलिज्म, कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ती जाती हैं। ठंड की वजह से पाचन तंत्र भी धीमा हो जाता है और इम्यून सिस्टम भी कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखने के लिए सभी लोग कोई ना कोई उपाय करते हैं।

सर्दियों में ठंड से बचने के प्राकृतिक उपाय
परंतु इसमें सबसे आसान और कारगर उपाय होता है चुनिंदा मसाले का सेवन करना। जी हां, हम अपने किचन में कई प्रकार के मसाले का इस्तेमाल करते हैं। परंतु कुछ मसाले ऐसे होते हैं जिन्हें रोजमर्रा के भोजन/ पेय में शामिल कर आप अपने इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाते हैं। और सर्दियों में यह प्रदान करता है आपको तंदुरुस्ती और अच्छी सेहत।
सर्दियों में कौन से मसाले शरीर को भीतरी गर्मी देते हैं
- अदरक: सर्दियों में अदरक एक महत्वपूर्ण मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अदरक नेचुरल एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन अआंतरिक गर्मी पैदा करता है। सर्दी, खांसी, गले की खराश, कफ जैसी समस्याओं में अदरक राहत देता है। आप चाहे तो इससे चाय में डाल सकते हैं या दाल सब्जियों में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
- दालचीनी: दालचीनी एक ऐसा मसला होता है जिसका स्वाद हल्का मीठा होता है। जरा सी दालचीनी आपके शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म बनाती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है और शरीर को अंदर से गर्म रखती है। आप दालचीनी को चाय गरम दूध और इत्यादि में डालकर भी सेवन कर सकते हैं।
- काली मिर्च: काली मिर्च स्वाद में भले ही तीखी हो परंतु यह पाचन तंत्र को बेहतर करती है, मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। इसका सेवन शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म भी बनाता है। काली मिर्च आप किसी भी पेय में डालकर खा सकते हैं। आप चाहे तो काली मिर्च का पाउडर बनाकर इसे शहद के साथ भी चाट सकते हैं।
और पढ़ें: Black Sesame Or White Sesame: सफेद तिल या काला कौनसा है सर्दियों में फायदेमंद?
- लौंग: लौंग एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन सांस की समस्याओं को कम करता है। यदि सर्दियों में रोजाना लौंग का सेवन किया जाए तो सर्दी, खांसी, साइनस जैसी समस्याएं चुटकियों में हल हो जाती है। लौंग को आप चाय या किसी पेय में डालकर भी पी सकते हैं।
- हल्दी: हल्दी को एक ऐसे आयुर्वेदिक घटक के रूप में जाना जाता है जो न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है बल्कि मानसिक रूप से भी आपको मजबूत बनाता है। जी हां, हल्दी को गोल्डन मसाला कहा जाता है। यह सर्दियों में होने वाले इन्फ्लेमेशन को कम करता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, इंफेक्शन से आपको बचाता है। हल्दी को आप रोजाना दूध सूप डाल करी इत्यादि में डालकर खा सकते हैं।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi
