बांग्लादेशी पीएम की शपथ समारोह में मोदी को न्योता मगर नहीं जाएंगे ढाका!

Will PM Modi Attend Tariq Rahman Swearing: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेरयरमैन तारिक रहमान (Tariq Rehman) 17 फरवरी को बतौर बांग्लादेश के प्रधान मंत्री (Bangladesh Prime Minister) के रूप में शपथ लेने (Bangladesh PM Oath Taking) जा रहे हैं. यह समारोह बांग्लादेश के राष्ट्रपति भवन में नहीं ढाका में मौजूद नेशनल पार्लियामेंट के साऊथ प्लाजा में होना है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को भी इस शपथ ग्रहण समारोह में निमंत्रण भेजा गया है.

बांग्लादेश जाएंगे पीएम मोदी?

Will PM Modi visit Bangladesh: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। लेकिन PM Modi के बांग्लादेश जाने की उम्मीद कम है. भारत सरकार ने भी अबतक पीएम मोदी के तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की कोई पुष्टि नहीं की है.

पीएम मोदी की फ़्रांस के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग

जिस दिन पीएम मोदी को बांग्लादेश में आने का न्योता मिला है उसी दिन प्रधान मंत्री मोदी की फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय मीटिंग है (Minister Modi’s bilateral meeting with Emmanuel Macron) इसलिए उनके ढाका जाने की संभावना कम है। ऐसे में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर या उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन जैसे वरिष्ठ नेता कर सकते हैं।

16 फरवरी को भारत की यात्रा पर आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कल यानी 16 फरवरी से भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मैक्रों के दौरे का पूरा शेड्यूल जारी किया है जिसमें वो 16 फरवरी को देर रात दिल्ली पहुंच रहे हैं और 17 फरवरी को उनका मुंबई में कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *