रीवा जिले में जंगली हाथियों का उत्पात, गोविंदगढ़ क्षेत्र में कर रही विचरण, दहशत में ग्रामीण

रीवा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से निकले रेडियो कॉलर लगे हाथियों का विचरण इन दिनों रीवा जिले के गुढ एवं गोविंदगढ़ क्षेत्र में बना हुआ है। जानकारी के तहत शनिवार-रविवार को हाथी तमरा देश एवं टीकर आदि गांवों में पहुचे हुए थें। जिसके चलते उक्त क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों की बिजली बंद कर दी गई। हाथियों के मूमेंट से न सिर्फ ग्रामीण दहशत में बल्कि उनके जन जीवन पर भी असर पड़ रहा है।

फसलों को नुकसान, बिजली-पानी की समस्या

हाथियों के उत्पात से कई किसानों की फसलें खराब हो रही है। तो वही क्षेत्र के लोगो का कहना है कि हाथियों के मूमेंट से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। जिससे लोगो को पानी समेत अन्य तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि हाथियों ने तमरा गांव समेत क्षेत्र कई झोपड़ियों को भी नुकसान पहुचाए है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाथियों का जोड़ा खेतों में पहुंचा और फसलों को नुकसान पहुचाया तो वही खेत से लगी पत्थर की बाउंड्री तोड़ दी और खड़ी फसल को पैरों तले रौंद दिया। इस दौरान एक महिला के घायल होने की भी जानकारी आ रही है। बताया जा रहा है कि जब हाथी उनके घर के पास पहुंचे तो अफरा-तफरी के बीच वह गिरकर घायल हो गईं। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों ने बड़े पैमाने पर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है।

ऐसे रही है हाथियों की लोकेशन

जानकारी के मुताबिक यह जोड़ा सतना जिले के रामनगर क्षेत्र में देखा गया था। इसके बाद हाथी सीधी जिले में दस्तक दिया था तो वही सीधी से होकर हाथी मऊगंज जिला होते हुए रीवा पहुंचा था। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की अपील कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *