India Won T20 World Cup : ट्रॉफी जीतकर भारत ने पलट दिया इतिहास, टी20 विश्व कप में बना पहला बड़ा स्कोर 

Ind vs nz

India Won T20 World Cup : आखिर भारत ने कर दिखाया और अहमदाबाद में इतिहास बदल दिया। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर भारत ने अहमदाबाद में अपनी धमाकेदार वापसी का नया इतिहास रच दिया। संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाकर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

भारत ने जीता T20 World Cup का ख़िताब 

अहमदाबाद में भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल मैच में हरा कर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीत ली। यह जीत भारत के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि यह बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है, साथ ही होस्ट देश के रूप में भी पहली बार टी20 विश्व कप जीतने का गौरव हासिल किया है।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दो बार जीत चुके हैं टी20 विश्व कप

बता दे कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार टी20 विश्व कप जीता है। इसके अलावा, भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का भी इतिहास पलट दिया है। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इसी मैदान पर भारत को हराया था। 

फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजों ने छुड़ाएं न्यूजीलैंड के छक्के 

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने अर्धशतक लगाया, जबकि कप्तान सेंटनर ने 43 रनों की पारी खेली। धीमी शुरुआत के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मैदान संभाला। पहले ओवर में संजू ने सावधानी से बल्लेबाजी की और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। दूसरे ओवर में अभिषेक ने धीरे-धीरे अपनी भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर चौकों-छक्कों से अपनी पारी को मजबूत किया। तीसरे ओवर में अभिषेक ने दो चौके लगाए, और चौथे ओवर में उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा। 6 ओवर में टीम का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन हो गया। 

भारत ने कैसा मैच खेला?

भारत ने पावरप्ले में 92/0 का स्कोर बनाया, जो टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक है। इसके बाद 98 के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन 54 रन बनाकर आए और पारी को संभाला। भारतीय टीम ने 7.2 ओवर में अपना शतक पूरा किया। संजू सैमसन ने भी फिफ्टी की हैट्रिक लगाई है और अपने आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दी। उन्होंने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर वह शतक से चूक गए, जब जेम्स नीशम की गेंद पर कैच आउट हो गए। संजू का यह अर्धशतक विशेष रहा, क्योंकि उन्होंने सुपर-8 में वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। 

टी20 विश्व कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वालों की लिस्ट में संजू सैमसन का नाम भी आता है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 24 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा, वह लगातार तीसरे बार टी20 विश्व कप में 50 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। 

न्यूजीलैंड ने कैसा मैच खेला?

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और 16वें ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कर ली। संजू के बाद जेम्स नीशम ने 5वीं गेंद पर ईशान किशन को आउट किया। ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन बनाए। टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी टीम की पारी में टॉप तीन बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अपने पसंदीदा शॉट पर आउट हो गए। 

गेंदबाज़ी में भी आगे रहा भारत 

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है कि वह पहली बार होस्ट देश में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम बनी है। यह शानदार उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही गर्व का विषय है।

यह भी पढ़े : Bihar Politics : राज्यसभा जाने के बाद भी नीतीश कुमार के हाथ में होगा बिहार की सत्ता का ‘रिमोट कंट्रोल’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *