WHO Report: अगली Pandemic के लिए अब भी तैयार नहीं है दुनिया, कमियों के..

WHO Report: The world is still unprepared for the next pandemic, with the report highlighting several major shortcomings.

WHO PANDEMIC ALERT: Covid 19 बीमारी के खत्म होते हुए कुछ साल हो चुके है, लेकिन दुनिया अब भी अगली बड़ी आपदा से पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माने जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO pandemic) ने अपने समर्थित रिपोर्ट में दावा किया है कि कई देशों ने कोविद से सबक तो लिया है लेकिन अपनी हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने की रफ्तार में अभी भी पीछे हैं। जानकारी के मुताबिक ग्लोबल हेल्थ सिस्टम को लेकर इससे नई तरह की चिंताएं खड़ी होती देखी जा रही हैं।

हेल्थ सिस्टम में अब भी है कमजोर

कोविद के दौरान अस्पताल ऑक्सीजन सप्लाई और वैक्सीन के वितरण में जो दिक्कतें देखने को मिली थी उसमें आज भी कई सारी समस्याएं पूरी तरह से दूर नहीं हो पाई है। कई देशों ने महामारी खत्म होने के बाद हेल्थ सेक्टर का बजट कम कर दिया है जिससे भविष्य की तैयारी प्रभावित होती जा रही है। डॉक्टर के अनुसार अगर अचानक कोई नया वायरस तेजी से फैल जाता है तो कई देशों में उसे शुरुआती लेवल पर रोकने के लिए पर्याप्त क्षमता भी नहीं होगी। यही कारण है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) लगातार निगरानी और तैयारी बढ़ाने की सलाह में है।

ये भी पढ़े: बिना सिगरेट पिए ही फेफड़े हो रहे खराब, तेलंगाना में बढ़ा Cancer का खतरा..

Pandemic के दौरान फैली गलत जानकारी की चिंता

डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली आपदा के समय की गलत खबरों को सबसे बड़ा खतरा बताया है। कोविद के टाइम में भी वैक्सीन इलाज और संक्रमण को लेकर कहीं तरह की अफवाहें देखने को मिलती थी जिससे लोगों में डर और भ्रम का माहौल पैदा हुआ था।

अब डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि भविष्यमें किसी भी महामारी से निपटने के लिए सही जानकारी लोगों तक समय पर पहुंचना उतना ही जरूरी होता है जितना इलाज और दवाइयां को उपलब्ध कराना होता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) ने देश से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हेल्थ संबंधित जागरूकता को बढ़ाने के बारे में बात किया है।

WHO Treaty पर सहमति नहीं

अब भविष्य की महामारी से मिलकर लड़ने के लिए वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने एक ग्लोबल पांडेमिक ट्रीटी का प्रस्ताव सामने रखा है। इसका उद्देश्य वैक्सीन मेडिकल संसाधन और जरूरी डेटा को देश के बीच बेहतर तरीके से शेयर करना है। हालांकि विकसित और विकासशील देशों के बीच कई मुद्दों पर अभी सहमति नहीं हो पाई है इसी कारण यह समझौता पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है। डॉक्टर का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत हुए बिना अगली महामारी से प्रभावित तरीके से लड़ना मुश्किल हो सकता है।

नए वायरस का खतरा लगातार बढ़ ही रहा

जानकारी में कहा गया की जलवायु परिवर्तन, जंगल की कटाई और बढ़ती इंटरनेशनल यात्रा के कारण नए वायरस इंसानों तक तेजी से पहुंच सकते हैं। वैज्ञानिकों के द्वारा नई बीमारी जैसे संभावित खतरों पर लगातार नजर बना हुआ है। हाली के सालों में कई देशों में नए संक्रमण और वायरस के मामलों से या पता चलता है कि दुनिया को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का मानना है की महामारी से बचाव केवल इलाज ही नहीं है बल्कि पहले से मजबूत तैयारी से भी संभव होगा।

ये भी पढ़े: Constipation यानी कब्ज से राहत पाने के आसान तरीके, डॉक्टरों ने बताए

दुनिया को अब क्या करने की है जरूरत

डॉक्टर के अनुसार आने वाले समय में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर रिसर्च वैक्सीन डेवलपमेंट और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर लगातार निवेश करना जरूरी होने वाला है। कॉविड-19 ने दुनिया को एक बहुत बड़ा सबक सिखाया लेकिन रिपोर्ट बताती है कि उसी को लंबे समय तक बनाए रखना अब चुनौती होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *