When wife denied wrongdoing husband attacked her with knife: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने कथित तौर पर पैसों के लालच में अपनी पत्नी पर दूसरों के साथ गलत काम करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : Rewa News: धनतेरस से दीपावली तक होलसेल दुकानों को बंद रखकर केवल रिटेल दुकानों को मिले अनुमति
घटना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी तालाब के समीप की है। घायल महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति पैसों का इतना लालची है कि वह बाहरी लोगों को घर बुलाता है और फिर उस पर उनके साथ गलत काम करने का दबाव बनाता है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है।
बुधवार को इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अब आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।
