ममता बनर्जी सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगी तो क्या होगा?

What if CM of does not resign after losing election: पश्चिम बंगाल में बुरी तरह चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अपनी हार को स्वीकार नहीं किया बल्कि वो कह रही हैं कि बीजेपी ने 100 सीटों पर धांधली की है और वो अपनी 100 सीटें वापस लेकर रहेंगी। ममता बनर्जी का कहना है कि वो चुनाव हारी ही नहीं हैं तो इस्तीफा क्यों दें? लेकिन वास्तविता तो यही है कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की बुरी हार हुई है. लेकिन ऐसे में सवाल तो उठता है कि अगर ममता बनर्जी सीएम पद से इस्तीफा नहीं देती हैं तो क्या होगा (What will happen if Mamata Banerjee does not resign from the post of CM?)

ममता बनर्जी सीएम पद से इस्तीफा नहीं देती हैं तो क्या होगा?

What if Mamata Banerjee does not resign: अगर ममता बनर्जी इस्तीफा देने से मना भी कर दें, तब भी उनकी कुर्सी पूरी तरह उनके हाथ में नहीं रहती, बल्कि बहुमत पर टिकी होती है। भारतीय संविधान के अनुसार मुख्यमंत्री पद पर वही बना रह सकता है जिसके पास विधानसभा का भरोसा यानी मेजोरिटी हो। चुनाव में अगर उनकी पार्टी बहुमत खो देती है, तो राज्यपाल यानी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल—उनसे इस्तीफा मांगते हैं या फिर बहुमत साबित करने को कहते हैं।

अगर ममता बनर्जी इस्तीफा देने से मना कर देती हैं, तो अगला कदम होता है फ्लोर टेस्ट। इसमें विधानसभा के अंदर वोटिंग कराई जाती है ताकि साफ हो जाए कि किसके पास बहुमत है। अगर वे फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित नहीं कर पातीं, तो वे कानूनी तौर पर मुख्यमंत्री बनी नहीं रह सकतीं। इस स्थिति में राज्यपाल उन्हें पद से हटा सकते हैं और जिस पार्टी या गठबंधन के पास बहुमत है, उसके नेता को सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं।

ममता बनर्जी माने या न माने लेकिन वो अब बंगाल की सीएम नहीं हैं। सीएम 9 मई को बीजेपी तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *