West Bengal Exit Poll 2026 : एग्जिट पोल के नतीजों ने उड़ाई ममता बनर्जी की नींद, सभी ने भाजपा की जीत का दावा किया 

West Bengal Election 2026,bengal exit polls,

West Bengal Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे 29 अप्रैल को शाम 6:30 बजे मतदान संपन्न होने के बाद सामने आने लगे हैं। इन पोल्स में अलग-अलग एजेंसियों ने अलग-अलग अनुमान लगाए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन टीएमसी भी कड़ी टक्कर दे रही है और अपनी जीत का दावा कर रही है।  

Poll Diary ने बीजेपी की जीत का दावा किया 

Poll Diary के अनुसार, बीजेपी को 142 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि टीएमसी को 99 से 127 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 3 से 5 सीटें और अन्य दलों को 5 से 9 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं Praja पोल में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है, जिसमें उसे 178 से 208 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी को 85 से 110 सीटें तक सीमित बताया गया है। अन्य दलों को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।  

MATRIZE के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत 

MATRIZE के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बहुमत मिलने के संकेत हैं। इसके अनुसार, बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं। वहीं Chanakya पोल में टीएमसी को 130 से 140 सीटें और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य दलों को 0 से 10 सीटें मिल सकती हैं।  

TMC ने भी किया जिट का दावा 

इन एग्जिट पोल के बीच टीएमसी नेता भी आत्मविश्वास से भरे हैं। कमरहटी से टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि यदि टीएमसी जीतती है तो इसका श्रेय ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को जाएगा, जिन्होंने हर परिस्थिति में नेतृत्व किया।

पीमारक्यू ने भी भाजपा को दी अधिक सीटें 

पश्चिम बंगाल के लिए पीमारक्यू के सर्वे में भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि टीएमसी को 118 से 138 सीटों पर सीमित बताया गया है। अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

प्रजा पोल ने भी भाजपा को दी बहुमत से ज्यादा सीटें 

वहीं प्रजा पोल के अनुसार भाजपा को 178 से 208 सीटों का भारी बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि टीएमसी 85 से 110 सीटों तक सिमट सकती है और अन्य दलों का खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है।

अकेली पीपल्स पल्स ने TMC की जीत का दावा किया 

जबकि , पीपल्स पल्स एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने टीएमसी को मजबूत स्थिति में दिखाया है। उसके अनुसार टीएमसी 177 से 187 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना सकती है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटों के साथ विपक्ष में रहना पड़ सकता है।

4 मई को आएगा परिणाम 

पश्चिम बंगाल में अधिकांश एगजिट पोल्स में बीजेपी को आगे दिखाया जा रहा है, लेकिन टीएमसी भी मजबूत स्थिति में है। अंतिम परिणाम 4 मई को आएंगे, उसके बाद ही पता चलेगा कि राज्य में कौन सी पार्टी की सरकार बनेगी।  यह कहना सही होगा कि ये सभी अनुमान आखिरी नतीजे आने तक केवल अनुमान ही हैं। असल फैसला 4 मई को ही पता चलेगा।

यह भी पढ़े : West Bengal Election 2026 : बंगाल की भवानीपुर सीट बदल देगी चुनाव का रिजल्ट, सुबह से बूथों में डटी रहीं ममता बनर्जी, सुवेंदु बोले- क्यों घबरा रही?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *