Kritika Kamra और Gaurav Kapoor मार्च में शादी करेंगे?..Wedding Reports.

Kritika Kamra और Gaurav Kapoor मार्च में शादी करेंगे?..Wedding Reports.

टीवी और फिल्म अभिनेत्री कृतिका कामरा और क्रिकेट शो होस्ट गौरव कपूर को लेकर इन दिनों Wedding Reports तेजी से चर्चा में दिख रही हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार दोनों मार्च 2026 में शादी की योजना बना रहे हैं। हालांकि कपल ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों ने फैंस और इंडस्ट्री में इसकी उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।

Kritika Kamra और Gaurav Kapur मार्च में शादी करेंगे?..Wedding Reports

Relationship public होने के बाद बढ़ीं अटकलें, Wedding Reports

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से तब स्वीकार किया जब कृतिका ने सोशल मीडिया पर गौरव के साथ अपनी तस्वीर साझा की हैं। इस पोस्ट के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएँ तेज हो रही हैं। अब हाल ही के Wedding Reports ने इन चर्चाओं को डायरेक्शन दे दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से अपने पर्सनल जीवन को लेकर गंभीर होगए हैं और परिवारों की सहमति भी इसमें मिल चुकी है।

ये भी पढ़े : Dhurandhar 2 vs Toxic Clash

मार्च 2026 में शादी की संभावित तारीख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की तारीख मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह, या फिर अप्रैल की शुरुआत में फिक्स की जा सकती है। हालांकि सटीक तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों अपने-अपने प्रोफेशनल शेड्यूल को उसी अनुसार व्यवस्थित करते दिख रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इनकी शादी मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बिल्कुल ही सादगी से हो सकती है।

अभी तक नहीं आई आधिकारिक पुष्टि

इन Wedding Reports के बीच यह जरूरी है कि कृतिका या गौरव की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सारी जानकारी मीडिया और करीबी लोगों के हवाले से सामने आ रही है। इसलिए इन खबरों को फिलहाल संभावनाओं के रूप में ही देखा जा रहा है, न कि किसी पक्की घोषणा के तौर पर देखा जा रहा है।

फैंस और इंडस्ट्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने इस जोड़ी को लेकर अपना उत्साह दिखाया। कई यूज़र्स ने दोनों की जोड़ी को एक “परफेक्ट मैच” बताया है। मनोरंजन जगत से जुड़े लोग भी इस खबर को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कृतिका की लोकप्रियता और गौरव की क्रिकेट जगत में पहचान के कारण यह खबर और भी तेजी से वायरल हो रही है।

ये भी पढ़े : मनोज बाजपेयी ने ‘Sunil Thapa’ को दी श्रद्धांजलि, बोले God bless ur soul sir..

निजी जिंदगी को लेकर दोनों की सादगी

कृतिका कामरा और गौरव कपूर दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर ही रखना पसंद करते हैं। शायद यही कारण है कि उन्होंने रिश्ते को पब्लिकली करने में भी समय लिया। शादी की खबरों के बावजूद दोनों ने अब तक संयम बनाए रखा है, जो उनकी पर्सनल सोच और सादगी को दर्शाता है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी को लेकर चल रही Wedding Reports ने फैंस के बीच उत्सुकता को बढ़ा दी है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *