शादी की खुशियां मातम में बदली, बारातियों से भरी तवेरा वाहन तालाब में गिरने से 3 की मौत, 7 घायल

विदिशा। शादी का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब बारातियों से भरी तेज रफ्तार तवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी। जिससे 3 लोगो की मौत हो गई जबकि तवेरा सवार 7 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा एमपी के विदिशा जिले से सामने आ रहा है। जानकारी के तहत रायसेन जिले के ऊसर मेटा गांव से बारात में शामिल होने विदिशा के जाफरखेड़ी जा रहे थे। गांव पहुंचने से पहले वह रास्ता भटक गए थे। सड़क सीधी थी, लेकिन अचानक रोड खत्म हो गई, जिससे तेज रफ्तार तवेरा कंट्रोल नहीं हो पाई और तालाब में गिर गई।

तेज रफ्तार और अंधेरा बना हादसे का कारण

जानकारी के मुताबिक गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी। टवेरा कार में कुल 10 लोग सवार थे। गाड़ी तेज रफ्तार में थी। अंधेरा होने के कारण ड्राइवर रास्ता नही समझ पाया। जिससे कार सड़क से सीधे 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी। बताया जाता है कि हादसें का शिकार हुई बाराती वाहन गांव में रास्ता भटक गया था और घर से 1 किमी दूर ही यह हादसा हो गया। जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुच गए और वाहन में फंसे लोगो को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की मौत हो गई है, जबकि 25 वर्षीय अशोक लोधी, 14 वर्षीय राज बोधी, 27 वर्षीय बृजेश लोधी और 20 वर्षीय सुदीप लोधी घायल हो गया है। कलेक्टर ने अस्पताल में घटी घटना के सबंध में जानकारी लिए तथा घायलों के ईलाज को लेकर जरूरी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *