Virosh Wedding: उदयपुर में ITC Mementos resort पर कितना हुआ खर्च?

Virosh Wedding: उदयपुर में ITC Mementos resort पर कितना हुआ खर्च?

Virosh Wedding हाल ही में उदयपुर स्थित ITC Mementos resort में आयोजित किया गया था जिसमें एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदांना शामिल थी। यह निजी समारोह सीमित मेहमानों की मौजूदगी में हुआ था इस वेडिंग का चर्चा में रहने का विषय इसका मुख्य कारण डेस्टिनेशन वेडिंग का प्रीमियम और पर्सनल स्वरूप बताया जा रहा है।

ITC Mementos Udaipur में आयोजित हुई Virosh Wedding

जानकारी के अनुसार विजय और रश्मिका की शादी के लिए, उदयपुर स्थित आईटीसी मोमेंटोस को पूरी तरह से बुक किया गया था। यह एक रिसॉर्ट है जो अरावली क्षेत्र में स्थित एक हाई एंड लग्जरी प्रॉपर्टी पर बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक आयोजन के दौरान होटल की सुरक्षा व्यवस्था और यहां के गेस्ट की प्राइवेसी को प्राथमिकता दी गई थी। कपल्स की तरफ से आयोजन को पर्सनल बनाने के लिए कुछ सीमित मेहमानों को ही बुलाया गया था।

ये भी पढ़े : Virosh Wedding लुक पर बोलीं डिजाइनर Anamika Khanna…

कमरे के किराए ने खींचा सबका ध्यान

ITC Mementos रिसोर्ट की एक कमरे का किराया लगभग 27000 रुपए से शुरू होता है और 38000 प्रति रात तक बताया जा रहा है। यहां पर मौजूद कुछ प्रीमियम विला भी है जिसकी लागत इससे कई अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तीन से चार दिनों तक पूरे रिजॉर्ट की बुकिंग ने इस शादी मैं होने वाले खर्च के मामले को भी चर्चा में ला दिया है। शादी में मेहमानों के रहने के साथ साथ अन्य सुविधाओं का रिसॉर्ट खर्च लगभग ₹90 लाख से ₹2.5 करोड़ के बीच बताया जा रहा है।

कुछ सीमित मेहमानों के बीच हुआ निजी समारोह

Virosh Wedding हमें लगभग 100 चुनिंदा मेहमान ही आए थे आयोजन को पूरी तरह से सार्वजनिक बनाने की बजाय निजी रखा गया था। यह निर्णय परिवार और पारंपरिक संस्कृति को नियंत्रित बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया था।

डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंड को मिला ज्यादा सपोर्ट

विजय और रश्मिका की शादी में एक बार फिर डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंड को फेमस किया है उदयपुर पहले भी कई प्रकार के हाई प्रोफाइल आयोजन का केंद्र बना हुआ रहा है। जानकारी के अनुसार ऐसे आयोजन स्थानीय पर्यटन और लग्जरी रिजॉर्ट के लिए एक पॉजिटिव संकेत बताते हैं।

ये भी पढ़े : Kerala Story 2 Release पर केरल हाई कोर्ट ने लगाया 15 दिन का रोक..

सोशल मीडिया पर virosh नाम से हुई ब्रांडिंग

इस समारोह को सोशल मीडिया पर कई फैंस और चाहने वाले के द्वारा Virosh Wedding नाम दिया जा रहा है जो विजय और रश्मिका के नाम को जोड़कर बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *