एमपी के सतना जिले में 13 साल की नाबालिग का शादी करते वीडियों वायरल, प्रशासन में खलबली

सतना। नाबालिंग के विवाह पर भले ही कानून की बेड़िया हो, लेकिन चोरी छिपे ऐसे विवाह सम्पन्न हो रहे है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। यहां 13 साल की नाबालिग लड़की का मंदिर में शादी करते हुए वीडियो वायरल होने से प्रशासन में खलबली मच गई है। इस मामले में अब महिला बाल विकास विभाग एवं पुलिस जांच कार्रवाई कर रही है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत बरौंधा क्षेत्र के एक परिवार ने 11 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि उनकी 13 वर्ष 6 माह की बेटी घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस मामले में जांच कर रही थी।

शादी का वीडियों वायरल

दरअसल मंदिर में एक लड़की का वरमाला डालते एवं फेरे लेते हुए वीडियों वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी का वायरल वीडियों उसी नाबालिंग लड़की का है जिसके गुमशदगी की शिकायत पुलिस के पास पहुची थी। इस वीडियों में लड़की-लड़का के साथ ही और भी लोग मौजूद है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत नाबालिंग लड़की 6वी क्लास की छात्रा है। वीडियों सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 6वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जा रहा है। उसके बयान और परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

कानून की सख्ती दरकिनार

इस घटना ने एक बार फिर बाल विवाह जैसी कुप्रथा और कानून के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सख्त कानूनी प्रावधानों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में नाबालिग बच्चियों की शादी के मामले सामने आ रहे हैं। 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली साढ़े 13 साल की बच्ची की शादी का वीडियो सामने आने से इसे जागरूकता में कंमी या प्रशासन की लापरवाही मानी जाए। जब नाबलिंग बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी, तो इसे जिम्मेदारों ने शायद गंभीरता से नही लिया और अब नाबालिंग के शादी का मामला सामने आ गया।

क्या कहते है जानकार

बाल विवाह को लेकर जानकारों का कहना है कि प्रोहिबिशन ऑफ चाइल्ड मैरिज एक्ट-2006 और पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग से विवाह करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में विवाह कराने, सहयोग करने और आयोजन में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान है। दोषी पाए जाने पर दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है।

एक नजर में मामला

घटना का स्थान- सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र का यह मामला है।
गुमशुदगी की रिपोर्ट- डेढ़ महीने पहले परिजनों ने बच्ची के अचानक घर से लापता होने पर शिकायत दर्ज कराई थी।
वायरल वीडियो- वायरल हो रहे वीडियो में नाबालिग लड़की और एक युवक मंदिर में फेरे लेते, वरमाला पहनाते और मांग भरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जांच में लापरवाही- डेढ़ महीने तक पुलिस के हाथ खाली रहने और लड़की के सीधे मंदिर में शादी करने के वीडियो सामने आने से स्थानीय स्तर पर पुलिस जांच पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *