UPSC का नया नियम: सेवारत हैं तो नहीं दे सकते बार-बार परीक्षा

UPSC New Rule 2026: संघ लोक सेवा आयोग यानी UGC ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन (UPSC Civil Service Exam 2026 Notification) जारी कर दिया है. इस बार आयोग ने 933 पदों के लिए (UPSC CSE 2026 Post) भर्ती विज्ञापन जारी किया है. यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख (UPSC CSE 2026 Form Submission Last Date) 24 फरवरी है.

खास बात ये है कि सिर्फ परीक्षा की तैयारी करने वाले एस्पिरेंट्स को इस बार राहत मिली है. अक्सर यही होता आया है कि जो लोग पहले से सिविल सर्विसेस में कार्यरत हैं उन्ही की रैंक लगती थी. मगर इस बार नियमों में बदलाव हुआ है.

दोबारा परीक्षा में नहीं हो सकते शामिल

नए नियम के अनुसार सिलेक्शन के बाद दोबारा परीक्षा देने की आजादी पहले जैसी नहीं है. सेवा में रहते हुए बार बार परीक्षा देने का मौका अब नहीं मिलेगा। IAS-IPS अफसरों को सिर्फ एक बार परफॉर्मेंस बेहतर करने का मौका मिलेगा।

उदाहरण के तौर पर 2026 में IPS में ‎​सिलेक्शन हुआ तो वह 2027 में परफॉर्मेंस ‎बेहतर करने की परीक्षा देने का पात्र होगा। ‎उसके बाद अगर वह परीक्षा देना चाहता है तो ‎उसे सेवा से इस्तीफा देना होगा।‎

दोबारा IPS नहीं बन सकते

पहले किसी परीक्षा में IPS रैंक में चयनित या कार्यरत उम्मीदवार CSE 2026 में दोबारा IPS नहीं बन सकते हैं। वहीं प्रीलिम्स के बाद‎ लेकिन मेन्स से पहले अगर आईएएस या‎ आईएफएस बनते हैं, तो मेन्स लिखने की‎ अनुमति नहीं मिलेगी।‎

UPSC 2026 के नए नियम

  • CSE -2026 में अगर ग्रुप-ए या फिर IPS मिलती है, तो उम्मीदवार को सिर्फ एक बार यानी CSE-2027 में रैंक सुधारने का मौका मिलेगा। मौका तभी मिलेगा जब उम्मीदवार को ट्रेनिंग जॉइन न करने की वन टाइम एक्जेम्शन मिले।
  • छूट फाउंडेशन कोर्स तक सीमित होगी। यदि उम्मीदवार न ट्रेनिंग जॉइन करता है, और न छूट लेता है, तो CSE-2026 और CSE-2027 दोनों के आधार पर मिली सेवा अपने आप रद्द हो जाएगी।
  • CSE2026 से चयनित उम्मीदवार CSE2027 देना चाहते हैं, तो अनुमति जरूरी होगी। CSE2028 या उसके बाद परीक्षा देने के लिए इस्तीफा अनिवार्य होगा।

UPSC CSE 2026 News Hindi

  • UPSC CSE 2026 Notification Date: नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी हुआ
  • UPSC CSE 2026 Form Submission Last Date: 24 फरवरी 2026
  • UPSC CSE 2026 Prelims Date: 24 मई 2026
  • UPSC CSE 2026 Mains Date: 21 अगस्त 2026 से
  • UPSC CSE 2026 Interview Date: फरवरी-मार्च 2027

UPSC CSE 2026 की योग्यता/ UPSC CSE 2026 Eligibility

  • UPSC CSE 2026 Age Limit For General: 32 साल, 6 मौके
  • UPSC CSE 2026 Age Limit For EWS: 32 साल, 6 मौके
  • UPSC CSE 2026 Age Limit For OBC: 35 साल, 9 मौके
  • UPSC CSE 2026 Age Limit For ST-SC: 37 साल, कोई सीमा नहीं

UPSC CSE 2026 Merit System

  • मेंस: 1750 आंख
  • इंटरव्यू: 275 अंक
  • टोटल मेरिट: 2025 अंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *