उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने पर बबाल, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज, चले आशु गैस के गोले, शहर काजी बोले- अफवाहों में न आएं

उज्जैन। उज्जैन मास्टर प्लान 2035 के तहत सड़क चौड़ी करण को लेकर रविवार से कार्रवाई शुरू हो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं अपने पुस्तैनी घर को तोड़ने की शुरूआत किए थें वही सोमवार को शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने को लेकर बबाल हो गया। कार्रवाई के विरोध में कुछ लोगो ने पत्थर बाजी शुरू कर दिया तो मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर 5 पर सड़क जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक आंसू गैस के गोले छोड़े, है तो वही हालात को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करके भीड़ को मौके से हटाया है। इस दौरान भीड़ को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ महिला टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लगी है।

मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी राकेश गुप्ता, कमिश्नर आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भासीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आसपास के थानों से भी अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने और उपद्रव फैलाने के आरोप में 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें बाहर से आए 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

मुस्लिम सामाज के लोग खुद शुरू किए तोड़फोड़

शाही मस्जिद में तोड़फोड़ के बीच बढ़ते तनावपूर्ण स्थिति के बीच, मुस्लिम समुदाय आगे आकर मस्जिद के बाहर निकले हुए 9 फीट लंबे और 4 फीट चौड़े हिस्से को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से ग्रीन नेट से ढंक दिया गया है। वहीं उज्जैन शहर काजी ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, बाजारों की ओर न जाएं मस्जिद का मसला रात में ही हल हो गया था।

उल्लेखनीय है कि उज्जैन मास्टर प्लान 2035 के तहत कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर चौड़ा मार्ग प्रस्तावित है। शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा इस सड़क की निर्धारित सीमा में बाधक बन रहा था। इसी हिस्से को हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

स्कूलों में छुट्रटी

पथराव वाले इलाके के आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *