दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में होने वाले विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी ने इस बार आशुतोष तिवारी को टिकट देकर पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा होने के बाद से दतिया में बबाल की स्थित बन गई है। बीजेपी के नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक सड़क पर उतर कर पार्टी के इस निणर्य का विरोध कर रहे है। पुलिस स्थित को नियंत्रित करने के लिए न सिर्फ सख्त कदम उठाते हुए विरोध प्रदर्शन करने वालों को वाहनों में भरकर ले जा रही है। बल्कि लाठी चार्ज एवं आशू गैस के गोले भी छोड़े है।
समर्थकों ने बंद किया ग्वालियर-झांसी हाईवे, धारा 163 लागू
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए डॉ. नरोत्तम मिश्रा का समर्थन करते हुए उनके समर्थक ग्वालियर-झांसी हाईवे मार्ग पर बैठ गए थें और वे सड़क को ही बंद कर दिए। विरोध प्रदर्शन उग्र हो जाने से ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लम्बा जाम लगा रहा है। 12 घंटे भारी बवाल के बाद कलेक्टर ने धारा 163 लागू कर दी है। साथ ही उन्होंने बिना अनुमति सभा और जुलूस निकालने पर प्रतिबंधित लगा दिया है। शनिवार अल सुबह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।
पुलिस अधिकारियों समेत 8 पुलिस कर्मी घायल
जो जानकारी आ रही है उसके तहत उग्र हुए आंदोलन एवं पथराव में एसपी, भांडेर एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हुए। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जिसके बाद अधिकांश प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यालय में घुस गए। जिस तरह के दतिया में हालात बने है, उसे देखते हुए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे है। पुलिस की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई है।
पूर्व ग्रह मंत्री रह चुके है डॉ. नरोत्तम मिश्रा
ज्ञात हो कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के दिग्गज नेताओं में माने जाते है। वे इसके पूर्व बीजेपी सरकार में ही ग्रह मंत्री रह चुके है, हांलाकि विधानसभा चुनाव में उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस विजयी हुए उम्मीदवार की विधायकी एक पुराने धोखाधड़ी मामले में कोर्ट निरस्त कर दिया था। जिसके चलते दतिया में दुबारा चुनाव हो रहा है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा और उनके समर्थक कंर्फम थें कि उपचुनाव में भी बीजेपी उन्हे टिकट देकर पार्टी का उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन जब नाम फाइनल हुआ तो सभी चौक गए और डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक विरोध प्रदर्शन करके पार्टी से मांग कर रहे है कि पार्टी हाई कमान टिकट वितरण पर विचार करके नाम में बदलाव करें।




