बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। वह जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इस बीच दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा नया अपडेट दिया।
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक फनी रील शेयर की, जिसमें एक प्रेग्नेंट महिला थर्ड ट्राइमेस्टर में धीरे-धीरे चलकर बाथरूम जाती नजर आती है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि इस समय उन्हें भी चलने-फिरने में काफी दिक्कत हो रही है। पोस्ट के साथ उन्होंने सिर्फ एक उल्टा स्माइली इमोजी लगाया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
गौरतलब है कि अप्रैल में दीपिका और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। उस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े दिखाई दी थीं। कपल की इस अनाउंसमेंट पर फैंस और फिल्मी सितारों ने खूब बधाइयां दी थीं।
दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था। इसके बाद दीपिका फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं।
काम की बात करें तो प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की इंटरनेशनल शूटिंग केप टाउन में पूरी की है और अब मुंबई लौट आई हैं।
फिल्म ‘किंग’ में दीपिका के साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में कई और बड़े सितारे भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




