UP Vidhansabha Chunav 2027 : ओपी राजभर ने अखिलेश को दी 2017 और 2022 की सीटें फिर से लाने की चुनौती 

UP Vidhansabha Chunav 2027, akhilesh yadav, rajbhar

UP Vidhansabha Chunav 2027 : उत्तर प्रदेश की राजनीति में अभी से ही 2027 के चुनाव को लेकर सभी दल अपनी रणनीति बना रहे हैं और जनता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने तीखा हमला बोला है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यूपी में जल्द ही एक लाख नौकरियां बिना किसी भेदभाव, जात-पात और क्षेत्रवाद के दी जाएंगी। राजभर ने कहा है कि चुनाव से पहले यह बड़ी खबर है और गिनती शुरू कर दीजिए। यदि आप ठीक से गिन नहीं पा रहे हैं, तो अपने चाचू यानी शिवपाल यादव को जिम्मेदारी सौंप दीजिए। 

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले नौ साल में साढ़े नौ लाख नौकरियां दी गई हैं और अब दस लाख का आंकड़ा भी पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि आपको बस गिनती करनी है। साथ ही, उन्होंने चुनौती दी कि अगर आप हिम्मत कर सकते हैं, तो 2017 और 2022 में मिली सीटें फिर से लाकर दिखाएं।

सपा ने युवाओं को शूटर बनाया था – राजभर

राजभर ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब सपा की सरकार थी, तब युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि शूटर बनाए जाते थे। उस समय भेदभाव और पैसे लेकर नौकरियां दी जाती थीं। अपराधियों और शूटरों का ही सहारा लेकर चुनाव जीते जाते थे, लेकिन अब वे सब खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब जो अपराधी बचे हैं, वे सपा के कार्यकर्ता बनकर घूम रहे हैं और फिर से लूटपाट की उम्मीद कर रहे हैं। 

सपा की सरकार कभी वापस नहीं आएगी – राजभर

राजभर ने कहा कि किसी भी कीमत पर सपा की सरकार वापस नहीं आएगी। अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी ही कानून का शिकंजा इन पर भी कसेगा। अंत में, उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती दी कि चुनाव अच्छी तरह से लड़ें, क्योंकि जब मुकाबला कड़ा और समान होगा, तभी असली मजा आएगा।

यह भी पढ़े : UP Chunav 2027 : यूपी बीजेपी में टिकट पाने की होड़ शुरू, नोएडा-जेवर सीट पर परिवारवाद पर बंटी सीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *