अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां तीन मंजिला इमारत अचानक से भरभरा कर गिर गई। जिससे कुछ समय तक पूरे क्षेत्र में धूल-ही-धूल नजर आ रही थी। वही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें लोग जानबचाकर भागते हुए देखे गए है। यह हादसा जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र स्थित एक लॉज की पुरानी इमारत के गिरने से सामने आया है।
पिता को निकालने के लिए जेसीबी लेकर पहुचा बेटा
इस घटना में अब तक दो लोगो की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय हरिदीन यादव और 55 वर्षीय रामकृपाल यादव के रूप में की गई हैं। हादसे में कई लोग घायल हो गए है। उन्हे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही नगर पालिका का जेसीबी चालक हरपाल यादव मलवे में दबे लोगो को निकालने के लिए जेसीबी लेकर पहुचा था। जिसमें उसके पिता हरिदीन और मामा की जान चली गई है। मृतक हरिदीन वहां टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे।
खुदाई का चल रहा था काम
बताया जाता है कि जो तीन मंजिला लॉज भवन जमीदोंज हुआ है उससे जुड़ो हुए क्षेत्र में नए निर्माण के लिए खुदाई चल रही थी, तभी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के जानकारी लगते ही अनुपपुर जिले के कलेक्टर, एसपी समेत प्रभारी मंत्री भी मौके पर पहुचे थें और मलवें दबे लोगो को निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए गए। अब तक दो लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
अनूपपुर कोतमा हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत को श्रीचरणों में स्थान दें। शोकसंतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।




