पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने भारत को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है। भारत पाकिस्तान तनाव (India Pakistan Tension Latest News) के बीच आसिफ कहा कि अगला संघर्ष सीमा तक सीमित नहीं रहेगा।
कोलकाता तक हमले की चेतावनी
सियालकोट में मीडिया से बात करते हुए आसिफ दावा किया कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (False Flag Operation Allegation India) करता है, तो पाकिस्तान जवाब में कोलकाता तक पहुंच सकता है। उसने कहा कि पाकिस्तान “घर में घुसकर मारने” की क्षमता रखता है।
भारत पर आरोप
उसने आरोप लगाया कि भारत अपने ही लोगों या हिरासत में मौजूद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर झूठा हमला दिखा सकता है। हालांकि, भारत पर झूठा हमला आरोप (India False Flag Allegation Pakistan) के समर्थन में उसने कोई सबूत नहीं दिया।
भारत की चेतावनी (Rajnath Singh Warning Pakistan)
इससे पहले भारत के रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कड़ा रुख दिखाया था। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान कोई “गंदा खेल” करता है, तो भारतीय सेना ऐसा जवाब देगी जो याद रखा जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor India) अभी खत्म नहीं हुआ है।
प्रॉक्सी वॉर के आरोप
उसने भारत पर अफगानिस्तान के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चलाने का आरोप भी लगाया। भारत अफगानिस्तान गठजोड़ आरोप (India Afghanistan Proxy War Claim) को लेकर उसने काबुल पर भी निशाना साधा।




