रीवा में सोहागी घाटी में दो भीषण सड़क हादसे, एक की मौत, ड्राइवर को स्टीयरिंग से गैस कटर से काटकर बचाया

Two fatal road accidents in Sohagi valley in Rewa

Two fatal road accidents in Sohagi valley in Rewa: रीवा जिले के रीवा-प्रयागराज हाईवे के सोहागी घाटी क्षेत्र में शनिवार रात मात्र पांच घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पहला हादसा रात करीब 7 बजे हुआ, जब एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। अपनी जान बचाने के लिए कंटेनर से कूदते समय चालक कुलदीप जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे चालक को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लगभग पांच घंटे बाद रात करीब 12 बजे दूसरा हादसा हुआ। दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रक चालक स्टीयरिंग में फंस गया। सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू की। जब हाथों से निकालना मुश्किल लगा तो गैस कटर की मदद से ट्रक के हिस्से को काटकर घायल चालक को बाहर निकाला गया। लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद घायल चालक को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया।

सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसों के कारण सोहागी क्षेत्र में यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा, जिसे पुलिस के प्रयासों से बाद में बहाल कर दिया गया। सोहागी घाटी में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोग और यातायात विभाग चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *