Twisha Sharma Love Affair ? : क्या ट्विशा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था? पति समर्थ के बयान के बाद अमित को ढूंढ रही CBI

Twisha Sharma Love Affair ? : मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा के मौत के मामले में आए दिन नया एंगल सामने आ रहा है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने ट्विशा शर्मा के पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले बयान दिए है। जिनमें से एक बयान ने इस केस को नया मोड़ दे दिया है। समर्थ सिंह ने ट्विशा शर्मा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात कही है। उसका कहना है कि ट्विशा और उसके बीच अमित नाम का तीसरा शख्स था, जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। समर्थ ने आगे कहा कि ट्विशा के प्रेग्नेंट होने के बाद से ही वह पेरशान रहने लगा था। अब सीबीआई समर्थ के इस बयान की हकीकत जानने के लिए इस केस के थर्ड पर्सन अमित को ढूंढ रही है।

ट्विशा शर्मा की लाइफ में कोई और भी था – पति समर्थ

ट्विशा शर्मा मौत के मामले में अब तीसरे शख्स की एंट्री हो गई है। समर्थ सिंह ने सीबीआई को बताया कि पति-पत्नी के बीच एक तीसरा व्यक्ति भी था। सीबीआई की जांच में यह बात पता चली है कि उनके शादीशुदा जीवन में किसी अमित नाम के व्यक्ति का दखल था। पत्नी ट्विशा शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर उसके पति समर्थ सिंह को शक था। उन्होंने इस बात को लेकर सवाल भी उठाए थे। समर्थ ने दावा किया है कि वह सुरक्षित संबंध बनाता था, इसलिए बच्चा उसका नहीं हो सकता। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी बढ़ गया था। इसके अलावा, पता चला है कि पति-पत्नी दोनों ही केमिकल नशा करते थे, जिसके कारण डॉक्टर ने गर्भपात कराने का सुझाव दिया था। कारण था कि गर्भस्थ शिशु पर गंभीर असर पड़ने का खतरा था। अब इस दिशा में भी जांच तेज हो गई है।

पति-पत्नी के बीच आए थर्ड पर्सन को ढूंढ रही सीबीआई

बता दें कि सीबीआई ट्विशा केस में पति द्वारा बताए गए तीसरे शख्स अमित को तलाश रही है, जिससे जांच को आगे बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही सीबीआई अब उन डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी जिन्होंने ट्विशा शर्मा का इलाज किया था। क्योंकि पति समर्थ ने ट्विशा की मेंटल हेल्थ को लेकर भी दावा किया है कि वह नींद की दवाइयां ले रही थी।

गिरिबाला ने समर्थ को घर से क्यों भगाया था?

जांच के दौरान, शनिवार को भी सीबीआई ने आरोपित सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ से अलग-अलग पूछताछ की। शुरुआत में उनसे 12 मई को हुई घटना से जुड़े सवाल किए गए। गिरिबाला सिंह से पूछा गया कि उन्होंने समर्थ को क्यों भगाया था। इस पर उन्होंने कहा कि वह नशे में था, इसलिए मैं डर गई थी। आपको बता दें कि 12 मई को त्विषा का शव भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उसके परिजन दहेज हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं।

सीन रिक्रिएट करेगी सीबीआई

सीबीआई इस केस की सच्चाई जानने के लिए सभी बिंदुओं पर ध्यान दे रही है। इसके लिए सीबीआई घटना के पीछे की पूरी कहानी समझने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। लगभग 80 किलो का एक पुतला (डमी) बना कर फांसी पर लटकाया जाएगा, जो त्विषा के वजन का समान होगा। इससे पता लगाया जाएगा कि आखिरकार फंदा लगाने का तरीका क्या था। सीबीआई बेल्ट की भी फोरेंसिक जांच करेगी, जिससे पता चले कि बेल्ट कितनी वजन सह सकती है। साथ ही, घटना स्थल पर मौजूद एक पुलिसकर्मी राघवेंद्र की वीडियो रिकॉर्डिंग बहुत मददगार साबित हुई है। यह वीडियो करीब 34 मिनट का है और इसमें घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। यह वीडियो जांच में अहम साक्ष्य के रूप में लिया गया है।

यह भी पढ़े : Karnataka New Government : सत्ता बदलते ही गांधी परिवार का कर्नाटक मॉडल फेल! अधूरा रह गया कांग्रेस का मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *