रीवा के सोहागी पहाड़ पर दर्दनाक हादसा, पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, तड़पता रहा चालक और लोग लूटते रहे बोरियां

Tragic accident on Rewa's Sohagi Hill

रीवा: रीवा जिले के सोहागी पहाड़ पर बीती रात एक दर्दनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ प्रयागराज की ओर जा रहा सीमेंट से भरा एक ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर पलट गया। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर सनसनी फैल गई।

आपदा को अवसर मानकर सीमेंट की बोरियां लूटते रहे लोग

हादसे के बाद ट्रक में लदी सीमेंट की भारी बोरियां सड़क और पहाड़ के नीचे बिखर गईं। इस दौरान वहाँ से गुजरने वाले लोग गंभीर रूप से घायल चालक की मदद करने के बजाय अपनी संवेदनहीनता का परिचय देते हुए आपदा को अवसर में बदलते नजर आए और सीमेंट की बोरियां लूटकर अपने घर ले जाने लगे।

केबिन में फंसा तड़पता रहा चालक

एक तरफ जहाँ लोग सीमेंट की बोरियां लूटने में व्यस्त थे, वहीं दूसरी तरफ ट्रक के केबिन में फंसा घायल चालक दर्द से बुरी तरह कराता रहा और लगातार मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन संवेदनहीन भीड़ में से किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बचाई जान

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमलेश साहू के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन में फंसे घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गनीमत यह रही कि समय पर पुलिस के पहुँचने से चालक की जान बच गई और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *