फिल्म Toxic Trailer को हाल ही में रिलीज किया गया है जिससे इंटरनेट्टेनमेंट इंडस्ट्री में इस फिल्म को लेकर एक नई चर्चा आ गई है। ये ट्रेलर आने वाली फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown-Ups का है जिसमें एक्टर यश मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर गीता मोहनदास है और यह एक डार्क क्रीम ड्रामा के रूप में फिल्म है।

Toxic Trailer में यश का नया अवतार
फिल्म टॉक्सिक ट्रेलर में यश का लुक उनके पिछले प्रोजेक्ट से अलग दिखाई देता है। साफ सुथरे चेहरे और एक नियंत्रित बॉडी लैंग्वेज के साथ उनका रोल रहस्यमई अंदाज में सामने आ रहा है। ट्रेलर में बातचीत तो सीमित दिख रही है लेकिन दृश्य प्रस्तुति पर ज्यादा जोर दिया गया है ऑफिशियल बयान बताया गया है की फिल्म एक ग्रोन-अप्स के लिए फेयरी टेल है जो पारंपरिक कहानी कहने के ढांचे से अलग दिखता है।
ये भी पढ़े : Toxic teaser रिलीज: जन्मदिन पर यश का खतरनाक अवतार सामने आया
निर्देशन और विजुअल टोन
इस फिल्म का निर्देशन गीता मोहनदास ने किया है जो अपने संवेदनशील फिल्मों के लिए फेमस है। टॉक्सिक फिल्म के ट्रेलर में गहरे रंग,स्टाइलाइज्ड सेट और नियंत्रित सिनेमैटोग्राफी का उपयोग किया गया है ट्रेलर से हमें यह पता चलता है की कहानी अपराध और सत्ता के इर्द-गिर्द ही है। सूत्रों के अनुसार फिल्म का कुछ हिस्सा ऐतिहासिक हो सकता है हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
स्टारकास्ट और प्रोडक्शन डिटेल
इस फिल्म में यश के साथ रुक्मिणी वसंत और नयनतारा भी मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं। प्रोडक्शन से जुड़े जानकारी के अनुसार फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है और इसकी शूटिंग विभिन्न लोकेशन पर जाकर की गई है। सोशल मीडिया के पोस्ट की जानकारी के अनुसार ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों से मिली जुली रिएक्शन ही मिली है।
सोशल मीडिया और दर्शकों की प्रतिक्रिया
Toxic Trailer के जारी होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे लेकर बड़ी चर्चा देखी गई है कुछ दर्शकों ने यश के नए प्रयोग की तो सराहना की जबकि कुछ ने ट्रेलर के हिंसात्मक टोन पर कई सवालउठाए हैं हालांकि डायरेक्टर्स की तरफ से किसी विवाद पर ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है। ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने में तो सफलता पाई है जिससे रिलीज से पहले ही प्रोजेक्ट चर्चा में आ गई है।
ये भी पढ़े : toxic movie release date
कहानी की झलक और संभावित दिशा
इस फिल्म के ट्रेलर से कहानी के बारे में सीमित जानकारी मिलती है लेकिन हमें यह संकेत मिलता है कि यह एक ऐसे किरदार की कहानी है जो सत्ता और संघर्ष के बीच फंसा हुआ है। फेयरी टेल शब्द के बावजूद फिल्म का टोन गंभीर दिख रहा है ऑफिशियल जानकारी के अनुसार यह एक बड़े यानि वयस्क दर्शकों के लिए बनाई जाने वाली फिल्म है।
