Vivek Oberoi की बेटी सहरा शाह की फिल्मी डेब्यू, कैंसर से जीती है जंग…

Vivek Oberoi's daughter sahara sah to make her film debut; know the story.

Vivek Oberoi की 22 साल की बेटी सहरा साह इन दिनों अपने फिल्मी करियर को लेकर चर्चा में देखने को मिल रही है। बचपन में कैंसर का सामना करने के बाद सहरा शाह ने एविएशन ट्रेनिंग पूरी की और अब नेपाली फिल्म 26 करोड़ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर ने अपनी नई शुरुआत करने वाली है।

नेपाली फिल्म ‘26 Crore’ से करेंगी एक्ट्रेस डेब्यू

Vivek Oberoi की गोद ली हुई बेटी सहरा शाह को नेपाली फिल्म 26 करोड़ में मुख्य एक्ट्रेस के तौर पर चुना गया है इस फिल्म की घोषणा मुंबई के ताज लैंड में आयोजित कैंसर पेशेंट और संगठन के कैंसर कार्यक्रम में हुई है। इस दौरान डायरेक्टर सुभाष भुसाल और सहरा शाह के बीच फिल्म को लेकर एक समझौता भी हुआ। फिल्म का लेखन और निर्देशन विकास द्विवेदी के द्वारा किया जा रहा है नेपाली एक्टर प्रदीप खड़का भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार विवेक ओबरॉय की बेटी सहरा शाह का फिल्म में चैन ऑडिशन के बाद हुआ है। फिल्म की कहानी के लिए हिंदी पर अच्छी पकड़ रखने वाली एक्ट्रेस की जरूरत थी।

ये भी पढ़े: Rajesh kumar ने एक्टिंग छोड़ क्यों शुरू की खेती? चढ़ा 2 करोड़ का कर्ज…

बचपन में कैंसर से जूझी रही थीं सहरा

Vivek Oberoi की गोद ली हुई बेटी सहरा शाह की जिंदगी का एक सबसे बड़ा हिस्सा बचपन में कैंसर के इलाज से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार जब वह करीब ढाई साल की उम्र की थी तब वह कैंसर के इलाज के दौरान विवेक ओबेरॉय के संपर्क में आई थी। विवेक का जुड़ाव कैंसर पेशेंट और संगठन के साथ हमेशा रहा है और उन्होंने बच्ची के इलाज और शिक्षा में काफी मदद भी की। अब सहरा शाह 22 साल की हो चुकी है और जानकारी में उन्हें कैंसर से उबर चुकी बताया गया है।

एविएशन ट्रेनिंग भी पूरी कर चुकी हैं सहरा शाह

एक्टिंग में करियर बनाने से पहले उन्होंने एविएशन के क्षेत्र में जाकर ट्रेनिंग भी ली थी। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी एविएशन ट्रेनिंग पूरी कर ली है और जल्द से जल्द दुबई जाने की बात भीकही है। जानकारी में उनको कमर्शियल पायलट बनने की प्लानिंग कभी जिक्र किया है। ज्ञानी उनका करियर सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहींहै। उन्होंने एविएशन के क्षेत्र में भी तैयारी की है और अब एक्टिंग को अपने करियर की दिशा के तौर पर देखरही है।

एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली है सहरा शाह ने

सहारा ने एक्टिंग के लिए भी तैयारी की है उन्होंने अनुपम खेर की एक्टर प्रिपेयर्स अकादमी से ट्रेनिंग पूरी की है। इससे पहले उनकी एविएशन ट्रेनिंग पूरी होने की जानकारी भी देखने को मिलीथी।

ये भी पढ़े: Mukesh Chhabra पर गर्लफ्रेंड वाला तंज, शो रुका या नहीं? समय ने खोला राज

घोषणा के बाद सहरा की बात सुनकर भावुक हुए विवेक

फिल्म की घोषणा के दौरान सहरा शाह
ने विवेक ओबेरॉय से आशीर्वाद लिया उन्होंने बताया कि विवेक उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है वह उनके नक्शे कदम पर चलना चाहतीहै। यह सुनकर विवेक ओबेरॉय काफी भावुक हो गए और दोनों ने एक दूसरे को गले लगालिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सहरा शाह विवेक ओबरॉय की गोद ली हुई बेटी है विवेक उनके बचपन से ही उनकी देखभाल और उनके शिक्षा की देखरेख करतेहैं। अब एक्ट्रेस 26 करोड़ की फिल्म के साथ नेपाली सिनेमा में अपनी पहली फिल्म करने वाली है बचपन में कैंसर के इलाज से लेकर एविएशन ट्रेनिंग और फिर एक्टिंग की तैयारी तक उनकी यात्रा का यह एक नयापड़ाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *