रीवा। विंध्य पर्वतमाला पर स्थित छुहिया घाटी का सफर आने वाले समय में सरल और शानदार होने जा रहा है, क्योकि छुहिया घाटी में 14.5 किमी लंबी 6-लेन टनल का निर्माण प्रस्तावित है और इसके लिए यह परियोजना विंध्य क्षेत्र की आधुनिक कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, जिससे रीवा-शहडोल मार्ग की दूरी 14-20 किमी कंम हो जाएगी और यात्रा का समय लगभग 1 घंटे तक घट जाएगा। यह टनल विंध्य क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जो घाटी के टेढ़े-मेढ़े रास्तों को सीधा करके यात्रा को आसान बनाएगी।
5 करोड़ रूपए मंजूर
रीवा-सीधी-शहडोल मार्ग की छुहिया घाटी में 14.50 किमी लंबी 6-लेन टनल का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए शासन ने इसकी डीपीआर के लिए 5 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इस टनल के बनने से रीवा और शहडोल के बीच की दूरी 14 से 20 किमी कम हो जाएगी, जिससे यात्रा का समय 4 घंटे से घटकर 3 घंटे रह जाएगा। मोहनिया टनल की तर्ज पर इसमें भी सीसीटीवी और आधुनिक वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं होंगी। यह परियोजना विंध्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
यहां के लोगो की यात्रा हो जाएगी सुगम
छुहिया घाटी में 14.50 किमी लंबी 6-लेन टनल का निर्माण कार्य हो जाने से रीवा, सीधी, शहडोल, अनुपपुर, अमरकंटक एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सफर सुगम हो जाएगा, क्योकि मोहनिया घाटी में ढ़लान दार रास्ते एवं कठिन मोड़ होने के साथ ही इस घाटी से आवाजाही काफी कठिनाई भरी होती है। अब इसमें सुरंग का निर्माण हो जाने से समय की बचत एवं दुर्गम रास्तों से मुक्ति मिल जाएगी।
यह तीसरी सुंरग
ज्ञात हो कि विंध्य क्षेत्र की पहचान विंध्य पर्वतमाला की छुहिया घाटी में जो टनल का निर्माण कार्य किया जाना है यह तीसरी टनल होगी। बता दें कि इसके पहले छुहिया पहाड़ पर रेल्वे लाइन के लिए टनल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, तो वही मोहनिया घाटी में टनल का निर्माण किया गया था और यह टनल वाहन चालकों को सेवाएं दे रही है, यानि की अब छुहिया घाटी में तीसरी टनल बनाए जाने का काम किया जाएगा।
परियोजना पर एक नजर
लंबाई और क्षमता- 14.50 किलोमीटर लंबी 6-लेन टनल.
समय की बचत- सफर का समय लगभग 1 घंटा कम होगा.
दूरी में कमी- मार्ग लगभग 14 से 20 किलोमीटर छोटा हो जाएगा.
लाभ- अंधे मोड़ों से छुटकारा, भूस्खलन पर नियंत्रण, और आपातकालीन सेवाओं तक तेज पहुंच.
