रीवा के कृर्षि कॉलेज टाइगर सफारी को जोड़ने वाली मॉडल रोड़, एक वर्ष में उड़ गए परखच्चे

रीवा। रीवा में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता इतनी बेमिशाल है कि वे एक वर्ष में ही हाफने लगती है। ऐसा ही कुछ हाल रीवा के पड़रा तिराहे से पचमठा धाम एवं टाइगर सफारी को जोड़ने वाली मॉडल रोड का सामने आ रहा है। खराब गुणवत्ता के चलते जगह-जगह सड़क के परखच्चे उड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि निर्माण के दौरान बनाई गई पुलिया से लगी हुई सड़क धसक गई है, और अब आवागमन सुचारू रखने के नाम पर केवल मलबे की पैचिंग कर महज सुंदरता का लेप पोता जा रहा है।

ऐसी बनाई गई है सड़क

शहर के मुख्य मार्ग पड़रा तिराहे से कृर्षि कॉलेज, विक्रम पुल से पचमठा होकर टाइगर सफारी के लिए मॉडल रोड का निर्माण एक वर्ष पहले किया गया था। जिससे टाइगर सफारी को जाने वाले टूरिस्टों के साथ ही शहर के लोगो को अच्छी सड़क का सफर मिल सकें। मॉडल रोड का निर्माण सीमेंटेड किया गया था। सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लाक की पटरी भी बनाई गई थी। जिससे मॉडल रोड की सुंदरता निखर सकें, लेकिन अब गुणवत्ता इसे चिढ़ा रही है,

बाह रे रीवा का विकास

पैचिंग करके भले ही सड़क की गुणवत्ता को छुपा दिया जाए, लेकिन ऐसे निर्माण कार्य को देखकर लोगो की जुबान से तो यही निकलता है कि बाह रे रीवा का विकास। क्योकि निर्माण के दौरान बनाई पुलिया से लगी हुई सड़क धसक गई है। शुक्रवार को सड़क मरम्मत का कार्य किया गया है। जिससे इस मॉडल रोड का आवागमन सुचारू रहे, बहरहाल सड़क निर्माण की गुणवत्ता प्रशासन के लिए जांच का विषय है। जिससे सच्चाई सामने आ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *